हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shukra Rahu Yuti 2026: शुक्र-राहु की युति से 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, करियर और कारोबार में लगेंगे चार चांद

Shukra Rahu Yuti 2026: ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन और राशि परिवर्तन करने से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. अब फरवरी में शुक्र ग्रह और राहु ग्रह की युति का निर्माण होगा इसके प्रभाव से कई राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा और कारोबार में तरक्की होगी.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Shukra Rahu Yuti 2026: ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से कई शुभ अशुभ योग बनते हैं. इसके परिणाम से लोगों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, फरवरी में शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र के कुंभ में प्रवेश करने से राहु के साथ युति का निर्माण होगा. कुंभ राशि में राहु ग्रह पहले से मौजूद हैं. शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य, सुख-सुविधा और प्रेम का कारक माना जाता है. ऐसे में लोगों के जीवन पर इससे जुड़े बदलाव होंगे.

शुक्र गोचर 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र ग्रह 6 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र का यह राशि परिवर्तन 6 फरवरी की रात को 1 बजकर 15 मिनट पर होगा. शुक्र के कुंभ राशि में आने से यहां मौजूद राहु के साथ युति का निर्माण होगा. इसके प्रभाव से तीन राशियों को लाभ मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा और भाग्य का साथ मिलेगा.

मेष राशि

विज्ञापन

शुक्र और राहु की युति का प्रभाव मेष राशि वालों के आय भाव पर पड़ेगा. इससे आपको कमाई के नए मौके मिलेंगे. आर्थिक लाभ होगा और व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और लाभ मिलेगा. शिक्षा और बैंकिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें – Budh Gochar 2026: फरवरी में बुध का ट्रिपल गोचर इन 3 राशियों को देगा बंपर लाभ, खूब करेंगे कमाई

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को यह युति शुभ परिणाम देगी. इससे सुख-संपत्ति में इजाफा होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रियल एस्टेट और शेयर मार्केट से जुड़े लोगों का लाभ होगा. आपको निवेश करने से लाभ मिलेगा. आपके जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होगा.

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. शुक्र-राहु की युति के प्रभाव से भाग्य का साथ मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आय के नए स्रोत बनेंगे. घर-परिवार में सुख-शांति का वास होगा. व्यापर में सफलता मिलेगी और अच्छी कमाई होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola