Budh Gochar 2026: फरवरी में बुध का ट्रिपल गोचर इन 3 राशियों को देगा बंपर लाभ, खूब करेंगे कमाई

Budh Gochar 2026: ग्रहों के राशि परिवर्तन करने और नक्षत्र बदलने से इसका प्रभाव राशियों पर पड़ता है. बुध ग्रह अब फरवरी में तीन बार गोचर करने वाले हैं. बुध के गोचर का राशियों के जीवन पर असर होगा. इससे तीन राशियों को तगड़ा लाभ मिलेगा.

Budh Gochar 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Budh Gochar 2026: बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध फरवरी महीने में गोचर करेंगे. फरवरी में बुध ग्रह का तीन बार गोचर होगा. इनमें से एक बार राशि परिवर्तन और दो बार नक्षत्र परिवर्तन होगा. बुध के तीन बार गोचर करने से राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. बुध गोचर से तीन राशियों को लाभ मिलेगा. बुध ग्रह इन 3 राशियों को बंपर लाभ देंगे. बुद्धि और व्यापार के दाता बुध फरवरी में कब-कब गोचर करेंगे और इसका किन राशियों को लाभ मिलेगा चलिए जानते हैं.

बुध गोचर फरवरी 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह सबसे पहले 3 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. यह बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा. इसके बाद दो बार बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. बुध ग्रह 7 फरवरी 2026, दिन शनिवार को शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को बुध पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. इस प्रकार बुध ग्रह का फरवरी में तीन बार गोचर होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

बुध ग्रह के गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को लाभ मिलेगा. बुध के 3 बार गोचर करने से वृषभ राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा होगा. आप व्यापार के लिए सोच-समझकर फैसला लें. नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन मिल सकता है.

विज्ञापन

धनु राशि

बुध गोचर से धनु राशि वालों को धनलाभ मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और मेहनत का फल मिलेगा. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ होगा. आपको किस्मत का साथ मिलेगा और मेहनत का फल मिलेगा. आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. लव लाइफ के लिए समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ