Shukra Gochar in April 2024: व्यक्ति के जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव के पीछे की वजह ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होता है। शुक्र ग्रह ने राशि परिवर्तन करते हुए मीन राशि में प्रवेश किया है। ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रहों में ऐश्वर्य और धन का कारक शुक्र ग्रह ने 31 मार्च, रविवार की शाम 04:46 बजे कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश किया है। ये ग्रह 24 अप्रैल 2024 की रात 11 बजकर 58 मिनट तक मीन राशि में रहेगा, इसके बाद मेष राशि में शुक्र देव (Shukra Gochar 2024) प्रवेश करेंगे।
मीन राशि में शुक्र ग्रह के प्रवेश करने पर मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कई लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आगमन होगा। शुक्र ग्रह के मीन राशि में प्रवेश करने से किन राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी? आइए इसके बारे में जानते हैं।
3 राशियां होंगी मालामाल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह ने कुंभ राशि से निकल मीन राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में पहले से ही सूर्य ग्रह विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य और शुक्र की युति हो गई है और कुछ राशियों के लिए दोनों ग्रहों की युति होने से लाभ ही लाभ होने वाला है। 12 राशियों में से 3 राशियों के लिए शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश करना शुभ रहेगा। आपको कामकाज में सफलता हासिल होगी। राजनीति के क्षेत्र में अगर आप अपना करियर बनना चाहते हैं तो इसके लिए समय अच्छा है। परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पार्टनर के साथ आप अच्छा समय बिता सकेंगे। मालव्य राजयोग आपके लिए उत्तम साबित होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा रहेगा। शुक्र और सूर्य दोनों की युति होने पर जीवन में तरक्की मिलेगी। नौकरी या कारोबार करने वालों को धन लाभ हो सकता है। ग्रह के राशि परिवर्तन से भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने का योग बन रहा है। आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। संतान की ओर से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपका संबंध अच्छा बनेगा। मालव्य राजयोग से आपके जीवन में कई नए बदलाव हो सकते हैं। आपको कामकाज में तरक्की और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के नए अवसर मिलेंगे। परिजनों के साथ खुशनुमा माहौल रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
Video: 31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, इसके बाद हो सकती है परेशानी
49 mins agoAaj Ka Rashifal: आज सोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें 5 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoVideo: धनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
22 hrs agoVideo: सिंह राशि के लिए जरूरी सलाह, इन उपायों को करने से खूब बढ़ेगा मान-सम्मान
1 day agoAaj Ka Rashifal: आज किन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें 4 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoAaj Ka Rashifal: आज अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों को मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें 1 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoShani Vakri Upay: 11 दिसंबर तक वक्री शनि इन 5 राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किलें! जानिए सावधानियां और उपाय
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines