Shukra Gochar 2024: जुलाई माह के अंत में शुक्र देवता एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे। वैदिक पंचांग के अनुसार, तुला राशि के स्वामी यानी शुक्र देवता 31 जुलाई 2024 को दोपहर 02 बजकर 40 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से अधिकांश राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। चलिए जानते हैं वो पांच लकी राशियां कौन-सी हैं, जिनको शुक्र का गोचर मालामाल बना सकता है।
मिथुन राशि
स्टूडेंट्स को शिक्षा में सफलता मिल सकती है। कला के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ की वजह से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। न्यूली मैरिड कपल को संतान सुख प्राप्त हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 9 सितंबर तक इन 5 राशियों पर रहेगी केतु की तिरछी नजर, तनाव के कारण खराब होगी सेहत!
मीन राशि
नौकरी में जिम्मेदारियों के बढ़ने के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ सकती है। अगर आप मन लगाकर काम करते रहे, तो जल्द ही प्रमोशन भी मिल सकता है। पिता को किसी पुराने रोग से हमेशा-हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है।
कर्क राशि
कारोबारियों को विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। पिछले दिनों से रुके हुए काम जल्द पूरे हो जाएंगे। नया वाहन या संपत्ति प्राप्ति के भी प्रबल योग बन रहे हैं। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।
कुंभ राशि
धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे मन भी खुश रहेगा। व्यापार में धन लाभ के योग हैं। आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्टूडेंट्स को परीक्षा में सफलता मिलेगी, जिससे घर और स्कूल में सम्मान मिलेगा।
मेष राशि
सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ हिस्सा लेंगे, तो समाज में नाम, मान-सम्मान और यश तो बढ़ेगा ही। साथ ही पैसे कमाने के भी कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में पुरस्कार मिल सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम और खुशियों दोनों में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ें- Video: आज ही बदलें अपनी ये 50 गलत आदतें, वरना कहीं मां लक्ष्मी आपसे मुंह न मोड़ लें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 day agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
4 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
5 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines