9 सितंबर तक इन 5 राशियों पर रहेगी केतु की तिरछी नजर, तनाव के कारण खराब होगी सेहत!

Ketu Gochar 2024: केतु के राशि और नक्षत्र गोचर से प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। 8 जुलाई को होने वाले केतु के नक्षत्र परिवर्तन का भी सभी राशियों पर असर होगा लेकिन पांच राशियां इस हैं, जिन्हें अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं उन 5 राशियों के जीवन में क्या-क्या परिवर्तन आएगा।

Ketu Gochar 2024

Ketu Gochar 2024: मोक्ष के कारक ग्रह केतु के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। जब कुंडली में केतु ग्रह मजबूत होता है, तो इससे व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है। उसका समाज में मान-सम्मान बढ़ता है। वहीं इसके कमजोर होने से व्यक्ति को गलत आदतें लगने लगती हैं। छोटी-छोटी बातों पर तनाव रहता है, जिसके कारण सेहत खराब होने लगती है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 जुलाई 2024 को केतु देवता प्रात: काल 04 बजकर 12 मिनट पर हस्त नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे, जहां वो 9 सितंबर तक विराजमान रहेंगे। 9 सितंबर को सुबह केतु ग्रह हस्त नक्षत्र के द्वितीय पद में से निकलकर प्रथम पद में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस दौरान तक पांच राशियों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत होगी, वरना उनके साथ कोई बड़ी दुर्घटना भी घट सकती है। चलिए जानते हैं उन पांच राशियों के बारे में, जिनको 9 सितंबर तक केतु की तिरछी नजर से सावधान रहने की जरूरत है।

विज्ञापन

मिथुन राशि

इस समय गलती से भी नौकरी न छोड़े, वरना बेरोजगार हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा घाटा हो सकता है, जिसके कारण कंपनी को बंद करने की भी नौबत आ सकती है। किसी पुरानी बीमारी का दर्द आपको एक बार फिर परेशान कर सकता है। वैवाहिक जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

पार्टनरशिप में डील फाइनल करने के लिए ये समय सही नहीं है। भविष्य में नुकसान होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और बॉस दोनों से विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से जॉब से आपको निकाला भी जा सकता है। धार्मिक कार्यक्रम के दौरान माता-पिता के बीच अनबन हो सकती है।

सिंह राशि

रिलेशनशिप में मौजूद लोगों ने अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए नहीं रखा, तो पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। कारोबारी अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वरना बीमार भी पड़ सकते हैं। शादीशुदा लोगों का घरवालों से लड़ाई होने के कारण मन परेशान रह सकता है।

विज्ञापन

मीन राशि

कारोबारियों को व्यवसाय में बड़ा घाटा हो सकता है। बिजनेस में हो रहे नुकसान की जरूरत से ज्यादा चिंता करने के कारण सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा मानसिक बीमारी का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र में बॉस से अनबन हो सकती है।

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों पर सहकर्मी झूठे आरोप लगा सकते हैं, जिसकी वजह से आपको जॉब से निकाला जा सकता है। कारोबारियों के बिजनेस में विरोधी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, जिसके कारण तनावभरा दिन रहेगा। छात्रों का किसी फालतू बात पर सीनियर से विवाद हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ