Shukra Gochar 2024: धन, वैभव, विलासिता और सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र अगर किसी व्यक्ति पर मेहरबान हो जाते हैं तो उन्हें कभी भी जीवन में धन से लेकर सुख-सुविधाओं की कमी नहीं होती है। शुक्र ग्रह की मेहरबानी से जीवन में प्यार भी भरपूर रहता है। जीवनसाथी के साथ संबंध में मजबूती और कामकाज में तरक्की मिलती है। जल्द ही धन-वैभव के कारण ग्रह शुक्र ग्रहों के राजकुमार बुध की राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। जी हां, आगामी दिनों में शुक्र ग्रह कन्या राशि में गोचर करने वाले हैं जिससे 12 राशियों में से कुछ राशियों को लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं कि शुक्र गोचर कब होगा और किन राशियों की किस्मत चमक सकती है?
अगस्त में शुक्र ग्रह कब कर रहा है राशि परिवर्तन?
22 अगस्त को शुक्र नक्षत्र और 24 अगस्त को राशि परिवर्तन करेंगे। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 22 अगस्त 2024 को शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। जबकि, 24 अगस्त की रात 1:24 पर कन्या राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। मौजूदा समय में शुक्र, सिंह राशि में विराजमान हैं। शुक्र के राशि परिवर्तन से 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों प्रभाव पड़ सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए शुक्र गोचर करना लाभकारी रहेगा। धन की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ रिश्तों में सुधार आएगा। रुठे हुए आपसे मिलेंगे आएंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धन और वैभव में बढ़ोतरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 4 महीने इन 3 राशियों पर संकट के बादल, बृहस्पति ग्रह चलेंगे उल्टी चाल
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए आने वाला दिन कई नए अवसरों के साथ रहेगा। अगर कोई काम काफी समय से रुका हुआ है तो वो जल्द ही पूरा हो सकता है। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांस बढ़ेगा। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्र का कन्या राशि में गोचर करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
मकर राशि
25 अगस्त से शुक्र ग्रह मकर राशि के जातकों पर मेहरबान होने वाले हैं। आपको जल्द कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। कामकाज में तरक्की के साथ धन में बढ़ोतरी हो सकती है। आगामी दिनों में आप कहीं घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। जीवनसाथी के संबंध मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें- सूर्य गोचर से जागी इस राशि के लोगों की किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
17 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
22 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines