Shukra Gochar 2025: धन, प्रेम, कला और भौतिक सुख-सुविधाओं शुक्र ग्रह के गोचर से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. शुक्र ग्रह 2 नवंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र ग्रह का यह गोचर स्वराशि में होगा. शुक्र के स्वराशि में गोचर करने से चार राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होगा. इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और करियर में सफलता मिलेगी. लव लाइफ के मामले में भी आपका समय अच्छा रहेगा. चलिए जानते हैं कि, शुक्र के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा.
शुक्र गोचर से इन राशियों को होगा लाभ
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी और आपको धन लाभ होगा. सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा साथ ही व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं. आपको खर्चों पर नियत्रंण रखने की जरूरत है. आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र के गोचर से अच्छा समय आएगा. परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती हैं. आपको निवेश से लाभ होगा. घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा.
ये भी पढ़ें – Kaalchakra: नवंबर में किसे मिलेगी नई नौकरी और कौन चढ़ेगा सफलता की सीढ़ियां? पंडित सुरेश पांडेय से जानें
तुला राशि
शुक्र का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए अच्छा होगा. आपके जीवन में प्रेम बढ़ेगा. वैवाहिक लोगों के जीवन में मधुरता आएगी. नौकरी पेशा और व्यापार करने वालों को लाभ होगा. आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को धन लाभ होगा. शुक्र के गोचर के बाद मीन वालों के लिए अच्छा समय आएगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें. आपके स्वास्थ्य को भी लाभ होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
14 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
20 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines