Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Shukra Dosh: शुक्र दोष से रिश्ते और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है असर, करें ये उपाय, खुशहाल होगा जीवन

Shukra Dosh: अगर किसी की कुंडली में शुक्र दोष होता है तो उसे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. शुक्र दोष के कारण रिश्ते प्रभावित होते हैं और आर्थिक तौर पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. चलिए शुक्र दोष के प्रभाव और इसके उपायों के बारे में जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 7, 2026 10:05
Shukra Dosh
Photo Credit- News24GFX

Shukra Dosh: शुक्र देव को प्रेम, विवाह, सुख-सुविधा, धन, ऐश्वर्य, कला और सौंदर्य का कारण ग्रह माना जाता है. शुक्र के कारण जीवन में लग्जरी, वैवाहिक सुख, आकर्षण और आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है. अगर कुंडली में शुक्र दोष होता है तो व्यक्ति को जीवन में इनसे जुड़ी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. शुक्र दोष के कारण पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ता है और धन की हानि होती है. वैदिक ज्योतिष में शुक्र दोष के कारण कई संकेत देखने को मिलते हैं. साथ ही इन्हें दूर करने के लिए आप खास उपाय कर सकते हैं.

शुक्र दोष होने पर मिलते हैं कई संकेत

पैसों की तंगी – शुक्र ग्रह का संबंध भौतिक सुख-सुविधाओं, धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य और प्रेम से होता है. शुक्र के कमजोर होने के कारण पैसों की परेशानी होती है. आर्थिक रूप से व्यक्ति को संघर्ष करना पड़ता है.

---विज्ञापन---

रिश्तों पर असर – शुक्र ग्रह के प्रभाव से रिश्तों पर बुरा असर पड़ता है. वैवाहिक जीवन मुश्किलों से भर जाता है. पार्टनर से तनाव बना रहता है. रिश्तों में विवाद के कारण कई बार संबंध टूटने तक की नौबत आ जाती है.

सेहत पर प्रभाव – शुक्र दोष के कारण व्यक्ति की सेहत खराब होने लगती है. कामुकता खत्म होने लगती है. इसके कारण स्किन संबंधी समस्या, लीवर में दर्द, हाथ-पैर में तकलीफ हो सकती है. इसके अलावा व्यक्ति बुरी लतों का आदि हो जाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – दिल्ली का ऐसा मंदिर, जहां कर सकते हैं 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, महादेव पूरी करेंगे हर मनोकामना

शुक्र दोष से बचने के उपाय

  • शुक्र दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सफेद चीजों जैसे दही, दूध, सफेद कपड़े, चांदी और चावल आदि का दान करें. सफेद चीजों का दान करना शुभ होता है.
  • शुक्र ग्रह कमजोर स्थिति में हैं तो आपको इन “ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” और “ॐ शुं शुक्राय नमः” मंत्रों का जाप करना चाहिए. इन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है.
  • शुक्र दोष को दूर करने के लिए जातकों को 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए. 13 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से शुक्र दोष के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं.
  • शुक्र दोष के प्रभाव से बचने के लिए हीरा रत्न धारण करना चाहिए. अगर आप हीरा धारण नहीं कर सकते हैं तो इसके उपरत्म फिरोजा, कुरंगी या जरकन पहन सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 07, 2026 10:05 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.