दिल्ली का ऐसा मंदिर, जहां कर सकते हैं 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, महादेव पूरी करेंगे हर मनोकामना

Jyotirling Darshan in Delhi: हर शिव भक्त का सपना होता है कि, वह महादेव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करें. लेकिन यह इतना आसान नहीं है. आप दिल्ली में स्थिति मंदिर में एकसाथ सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं. इस मंदिर में आप एक ही स्थान पर महादेव के सभी ज्योतिर्लिंग स्वरूपों के दर्शन कर सकते हैं.

Jyotirling Darshan in Delhi

Photo Credit- News24GFX

Jyotirling Darshan in Delhi: भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंग देशभर में अलग-अलग जगह पर स्थित हैं. ऐसे में सभी जगहों पर दर्शन के लिए जाना इतना आसान नहीं है. आप सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं तो दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित गौरी शंकर मंदिर में जा सकते हैं. इस मंदिर में आपको 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अनुभव मिलेगा. आपको गौरी शंकर मंदिर में द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने से महादेव का आशीर्वाद मिलेगा.

विज्ञापन

द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन

आप द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए दिल्ली के चांदनी चौक में गौरी शंकर मंदिर में जा सकते हैं. 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर परिसर में इंतजाम किये गए हैं. बता दें कि, गौरी शंकर मंदिर में सभी ज्योतिर्लिंग के लिए गर्भ गृह बनाया गया है, इसके बाहर शीशे का गेट लगा है. इसके बाहर से ही भक्त ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकते हैं. विशेष परिस्थिति में भक्त गर्भ गृह में जाकर पूजा अर्चना कर सकते हैं. मंदिर में प्रत्येक ज्योतिर्लिंगों का स्वरूप वास्तविक ज्योतिर्लिंग के तौर पर स्थापित किया गया है.

विज्ञापन

कहां-कहां स्थित हैं वास्तविक ज्योतिर्लिंग

मंदिर में सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के स्वरूप वास्तविक ज्योतिर्लिंग की तरह बनाए गए हैं. इसके दर्शन के लिए भक्त जा सकते हैं. इस मंदिर में सोमवार के दिन, सावन के महीने में और महाशिवरात्रि पर भक्तों की विशेष भीड़ लगती है. चलिए जानते हैं कि, सभी 12 वास्तविक ज्योतिर्लिंग कहां-कहां स्थित हैं.

विज्ञापन

सोमनाथ – प्रभाष पाटन (गुजरात)
मल्लिकार्जुन – श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश)
ओमकारेश्वर – खंडवा (मध्य प्रदेश)
महाकालेश्वर – उज्जैन (मध्य प्रदेश)
केदारनाथ – केदारनाथ (उत्तराखंड)
भीमाशंकर – भीमशंकर (महाराष्ट्र)
काशी विश्वनाथ – वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
त्रयंबकेश्वर – नासिक (महाराष्ट्र)
वैद्यनाथ – देवघर (झारखंड)
नागेश्वर – द्वारका (गुजरात)
रामेश्वर – रामेश्वरम (तमिलनाडु)
घुष्मेश्वर – औरंगाबाद (महाराष्ट्र)

कैसे पहुंचे गौरी शंकर मंदिर?

आप दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित गौरी शंकर मंदिर आसानी से पहुंच सकते हैं. मेट्रो के जरिए आप लाल किला मेट्रो स्टेशन पहुंचकर मंदिर जा सकते हैं. इसके अलाव गाड़ी से आप चांदनी चौक जाकर मंदिर पहुंच सकते हैं. यह मंदिर लाल किले के सामने चांदनी चौक में स्थित है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ