Aaj Ka Rashifal: अच्छा या बहुत बुरा, जानें आज 27 मार्च 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal: क्या आप जानना चाहते हैं कि 27 मार्च 2026 का दिन आपके लिए बहुत बुरा या बहुत अच्छा रहेगा? अगर हां, तो उसके लिए पढ़ें नीचे दिया हुआ आज शुक्रवार का मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 27 मार्च 2026 को चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र, अतिगंड योग और दिशाशूल पश्चिम रहेगी, जबकि चंद्र ग्रह का गोचर होगा. इसके अलावा आज ही राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है. आज चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन भी है, जिसके कारण पूजा-पाठ, व्रत और कन्या पूजन करना शुभ रहेगा. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 27 मार्च 2026, शुक्रवार के 12 राशियों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
आज आप अपने खान-पान पर नियंत्रण जरूर रखें. साथ ही व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें. हालांकि, संतान के विवाह में विलंब होने से चिंता होगी. इसके अलावा व्यवसाय में तमाम प्रयास करने के बावजूद भी मंदी रहेगी.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आपके पास काम की अधिकता रहेगी. नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं. आर्थिक निवेश आज सोच-समझकर करें, नहीं तो नुकसान होगा. बता दें कि पारिवारिक कार्यों में आज आपकी पूछ-परख बढ़ेगी.

मिथुन राशि: 
आज आपको अपनी पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा. इसके अलावा व्यवसाय में उन्नति होना संभव है. आज कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी. हालांकि, आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज सामाजिक आयोजनों में आपकी प्रशंसा होगी. साथ ही व्यापार व व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे, जो आत्मबल को बढ़ाएंगे. आज धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में आपकी रुचि बढ़ेगी.

सिंह राशि: 
विपरीत परिस्थितियों का आप दृढ़ता से सामना करेंगे. उम्मीद है कि व्यापार में चल रही परेशानियों का अंत होगा. प्रेम प्रसंग के लिए ये दिन अच्छा है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे. साथ ही परिवार में मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी. इसके अलावा व्यवसाय में लाभ होने के योग हैं.

तुला राशि: 
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा. साथ ही पारिवार में सुख व संतोष का वातावरण रहेगा. इसके अलावा मनोरंजन के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आज किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं. उम्मीद है कि आज आपको किसी विद्वान व्यक्ति के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा. साथ ही प्रसिद्धि मिलेगी.

धनु राशि: 
व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं. इसके अलावा आर्थिक अनुकूलता रहेगी, जिसके कारण सुख-साधन में वृद्धि होगी. हालांकि, निजी जीवन में भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलने की संभावना है.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज साहित्य पठन में आपकी रुचि बढ़ेगी. हालांकि, संतान के भविष्य की चिंता रहेगी. उम्मीद है कि कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे.

विज्ञापन

कुंभ राशि: 
व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें, नहीं तो सबसे ज्यादा परेशानी आपको ही होगी. साथ ही अपनों से प्रतिस्पर्धा करने से बचें. उम्मीद है कि कानूनी विवाद आज आपके पक्ष में हल होंगे.

मीन राशि: 
व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी. आज आप जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें, अन्यथा वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ