Shani Vakri 2025: शनिदेव की कृपा जिस व्यक्ति पर हो जाती है उसे जीवन में कभी भी दुख-समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है लेकिन न्यायाधीश शनि किसी पर भी कर्म अनुसार कृपा बरसाते हैं। हर ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। इस दौरान सीधी और उल्टी चाल भी चलते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2025 में 29 मार्च को शनि, मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके कुछ महीने बाद जुलाई में वक्री होंगे यानी उल्टी चाल चलेंगे। मीन राशि में शनि वक्री से 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी होंगी?
वृषभ राशि
शनि की उल्टी चाल वृषभ राशि के लोगों के लिए लाभकारी रहेगी। कामकाज में तरक्की पाने के अवसर मिलेंगे, जो कार्य काफी समय से अटका हुआ है वो पूरा हो सकेगा। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। साल के माध्यम महीने यानी जुलाई में प्रमोशन की बात चल सकती है। नौकरी बदलने का विचार भी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे। विदेश यात्रा पर जाने की भी योजना बन सकती है।
मिथुन राशि
शनि वक्री से मिथुन राशि के लोगों के लिए समय फलदायी साबित होगा। व्यापार में तगड़ा मुनाफा और नौकरीपेशा के आय वृद्धि की संभावना है। हो सकता है कि आप विदेश रहने का विचार करने लगें। इसके लिए मन में उत्साह भी रहेगा। शनि की कृपा से समय अच्छा रहेगा। शनिवार को दीपक जलाने के साथ-साथ शनिदेव की पूजा भी करें। मंत्र जाप से भी जीवन में आने वाली समस्याएं टल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और व्यापार में मुनाफा हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए शनि की उल्टी चाल भाग्य खोल देने वाली रहेगी। समय पहले से बेहतर हो चलेगा। आय वृद्धि के योग बनेंगे। काफी समय से जिस काम को नहीं कर पा रहे हैं वो पूरा हो सकेगा। धन में बढ़ोतरी के साथ कमाई के नए अवसर प्रदान होंगे। घर में खुशहाल माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। जितना हो सके उतना ही काम करेंगे तो मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी। नए प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं जो तरक्की दिलाने में मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Numerology: इस तारीख में जन्मी लड़कियां बदल देती हैं पति की किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines