---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: इस तारीख में जन्मी लड़कियां बदल देती हैं पति की किस्मत, ससुराल के लिए भी कहलाती हैं भाग्यशाली!

Numerology: हर व्यक्ति अपने आप में भाग्यशाली होता है लेकिन अकं ज्योतिष शास्त्र में कुछ जन्मतिथि को खास माना गया है। उस तारीख में जन्मी लड़कियां पति और ससुराल के लिए भाग्यशाली मानी गई हैं। आइए जानते हैं वो तारीख कौन-कौन सी हैं?

---खबर नीचे जारी है---

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि की गणना के अनुसार मूलांक निकाला जाता है। मूलांक के जरिए व्यक्ति के भविष्य के बारे में बताया जाता है। जैसे ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में राशि और ग्रहों की स्थिति के अनुसार जानकारी दी जाती है। व्यक्ति के स्वभाव, गुण और व्यक्तित्व के बारे में मूलांक के जरिए जाना जा सकता है। अंक ज्योतिष शास्त्र में कुछ तारीख में जन्मी लड़कियों को भाग्यशाली बताया गया है जो अपने पति और ससुराल के लिए लकी होती हैं।

शादी के बाद अपने पति और ससुराल के लोगों की किस्मत चमकाने के लिए जानी जाती है। घर में मां लक्ष्मी का रूप कहलाती हैं और सुख-शांति का वास इनके कदम रखने से हो सकता है। आइए जानते हैं किस जन्मतिथि की लड़कियां अपने पति की किस्मत बदल सकती हैं?

---खबर नीचे जारी है---

भाग्यशाली होती हैं इस तारीख में जन्मी लड़कियां

  • 2 तारीख
  • 11 तारीख
  • 20 तारीख
  • 29 तारीख

2 मूलांक वाली लड़कियां हैं पति और ससुराल के लिए लकी!

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2, 11, 20 और 29 तारीख वालों का मूलांक 2 है। इस मूलांक की लड़कियां भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं कि शादी के बाद अपने पति की किस्मत को चमका देती हैं। परिवार के लोगों के साथ एक अच्छा रिश्ता निभाती हैं। घर में सुख-शांति और धन वृद्धि की वजह बनती हैं। जीवनसाथी के लिए आदर्श पति का रूप मानी जाती हैं।

कैसी होती हैं 2 मूलांक वाली लड़कियां?

अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 2 मूलांक वाली लड़कियां समझदार होती हैं और रिश्ते को बहुत समझदारी के साथ निभाना पसंद करती हैं। दिल की साफ और जीवनसाथी का कदम से कदम मिलाकर चलने वाली होती हैं। इन्हें एक अच्छी और बेहतरीन पत्नी के साथ-साथ बहू भी माना जाता है। भावुक होने के साथ-साथ दिमाग से तेज और दूर-दराज सोचने वाली होती हैं। इनके सुझाव लोगों के लिए लाभकारी साबित होते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Chanakya Niti: पुरुष और महिलाओं की ये 3 आदतें संबंध को बनाती हैं मजबूत, जानें चाणक्य नीति

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 12, 2025 11:46 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola