हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रविवार को इन उपायों से सूर्य देव को करें प्रसन्न, धन के साथ-साथ सौभाग्य भी मिलेगा

विज्ञापन
Surya Gochar 2023

Raviwar Ke Upay Surya Dev Puja : आज रविवार है। रविवार का दिन भगवान भास्कर यानी दुनिया के प्रकाशमान करने वाले सूर्य देवता को समर्पित है। इस दिन लोग सूर्य देव की खास पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और जातक के जीवन को खुशियों से भर देते हैं।

मान्यता के मुताबिक सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने से जातक को स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सूर्य देव को आयुर्वेद में ‘वैद्य’ की भी संज्ञा दी गई है। मान्यताओं के अनुसार सूर्य देव की पूजा अर्चना से जातक को स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलने के साथ-साथ पद, प्रतिष्ठा और मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन कुछ उपाय भी बताए गए है। उन उपायों को करने से जातक को जहां स्वास्थ्य लाभ मिलता है वहीं उनके जीवन में सुख, समृद्धि और शांति आती है।

विज्ञापन

रविवार को करें ये उपाय (Raviwar Ke Upay Surya Dev Puja)

  • रविवार के दिन प्रात: काल स्नान करने के बाद सूर्य देव को जरूर अर्घ्य देना चाहिए। संभव हो तो इस दौरान श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ जरूर करें।
  • मान्यता के मुताबिक प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान सूर्य की पूजा करने से कई जन्म के पापों से छूटकारा मिलता है।
  • रविवार के दिन भगवान भास्कर के अर्घ्य दें और गायत्री मंत्र का जप करें। सूर्य देव को जल में रोली, गुड़ और लाल पुष्प डालकर अर्ध्य देना ज्यादा लाभदायक होता है।
  •  राविवार के दिन गाय की सेवा जरूर करें। बीमार लोग अगर गो दान करें दो उन्हें बड़ा फायदा होता है। गाय की सेवा का फल बहुत पुण्यकारी होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola