Rashifal 2023, Karsandas Bapu Predictions: आज से लगभग दो वर्ष पूर्व 2020 की शुरूआत में गुजरात के एक महंत करसनदास बापू ने भविष्यवाणी की थी। भविष्यवाणी में कहा गया था कि जल्दी ही देश और दुनिया में एक बीमारी फैलेगी और इसमें लाखों लोग मारे जाएंगे। मार्च 2020 तक पूरी दुनिया में कोरोना का प्रकोप हो चुका था। रोजाना चीन, यूरोप और अमरीका में हजारों लोगों के बीमारी से मरने की खबरें आने लगी थीं। इस संबंध में उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।
अब उन्हीं महंत करसनदास बापू ने फिर एक भविष्यवाणी की है। यह भविष्यवाणी भी पिछली भविष्यवाणी की तरह ही डराने वाली है। इस भविष्यवाणी में भी उन्होंने नई प्राकृतिक आपदा आने की बात कही है। उन्होंने इस आपदा से निपटने का मार्ग भी बताया है।
यह भी पढ़ें: Shani Sade Sati: बहुत जल्द इस राशि पर लगेगी शनि की साढ़ेसाती, करेंगे ये उपाय तो मिलेगा शुभ फल
क्या है उनकी नई भविष्यवाणी (Karsandas Bapu Predictions)
करसनदास बापू ने अपनी नई भविष्यवाणी में कहा है कि दुनिया में जल्दी भूखमरी फैलने वाली है। अगले वर्ष यानि 2023-24 में वैश्विक स्तर पर ‘भूखमरी’ फैलेगी। इससे दुनिया भर में हजारों-लाखों लोगों की मौत होगी। लोगों के पास खाने के लिए अनाज नहीं होगा। उनकी यह भविष्यवाणी पूरे विश्व को डरा रही है।
यह भी पढ़ें: December Rashifal 2022: इन 7 राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा दिसंबर, जानिए किसे क्या मिलेगा
आपदा से बचने का उपाय भी बताया (Rashifal 2023 Predictions)
करसनदास बापू (Karsandas Bapu) ने भविष्यवाणी करते हुए इससे बचने के उपाय भी बताए हैं। उन्होंने कहा हैं कि दुनिया में ज्यादा से ज्यादा संख्या में ज्वार और बाजरा बोना चाहिए। ये दोनों ऐसे अनाज है कि आप केवल इन अनाज और पानी के सहारे जिंदा रह सकते हैं। इससे भूखमरी का संकट तो दूर नहीं होगा परन्तु उसका असर काफी हद तक कम हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: एकादशी के टोटके बना देते हैं बिगड़ी किस्मत, हर मनोकामना होती है पूरी
कौन हैं करसनदास बापू
करसनदास बापू गुजरात में राजकोट के जमकंदोराना में परब धाम के महंत है। वह समय-समय पर भविष्यवाणी करते रहते हैं। गुजरात तथा आसपास के क्षेत्रों में उनके काफी अनुयायी हैं। पूर्वी भारत के कई बड़े नेता भी उनके शिष्य हैं तथा उनके पास आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। कोरोना वायरस की भविष्यवाणी पूरी होने के बाद से पूरे भारत के लोग उनके पास आने लगे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
9 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines