---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Love Rashifal: सूर्य की कृपा से कर्क समेत 3 राशियों के रिश्ते में बढ़ेगी मधुरता, 2 के घर में हो सकता है क्लेश

ग्रहों के राजा 'सूर्य' 11 मई 2025 को नक्षत्र गोचर करेंगे, जिसके प्रभाव के कारण कर्क समेत तीन राशियों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। हालांकि कुछ लोगों के घर में क्लेश होने की भी संभावना है। चलिए अब जानते हैं 11 मई 2025 के प्रेम राशिफल के बारे में। 

---विज्ञापन---

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 11 मई 2025 को रात 8 बजकर 2 मिनट तक वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जिसके बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा। जबकि राहुकाल शाम में 05 बजकर 16 मिनट से लेकर 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।

रविवार को व्यातीपात योग और वरीयान योग बन रहा है। हालांकि दिन खत्म होने से पहले दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ कृतिका नक्षत्र में गोचर करेंगे। 11 मई 2025 को होने वाले सूर्य गोचर के प्रभाव से 12 राशियों की लव लाइफ में बदलाव आएगा। चलिए जानते हैं रविवार के लव राशिफल, उपाय, शुभ अंक और रंग के बारे में।

---विज्ञापन---

मेष राशि (अ, च, चू, चे, ला, ली, लू, ले)

लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों की लव लाइफ में रोमांस और खुशियों का संतुलन बना रहेगा। घर से दूर जाने की जगह परिवारवालों के साथ वक्त बिताएंगे तो अच्छा रहेगा। इसके अलावा सेहत का भी रविवार को पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 14
  • उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें।
  • सावधानी- लड़ाई-झगड़ा करने से बचें।

वृषभ राशि (उ, ए, ई, द, दी, वो, )

दिल की जगह दिमाग से सोचें और अपने विचार खुलकर जीवनसाथी के सामने व्यक्त करें। नहीं तो आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। वहीं जो लोग सिंगल हैं, उन्हें रविवार को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। उम्मीद है कि कोई अनजान व्यक्ति आपको प्रपोज करेगा।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 19
  • उपाय- शिव जी की पूजा करें।
  • सावधानी- किसी का अपमान न करें।

मिथुन राशि (क, के, को, घ, छ, ह, ड)

घर में हो रहे छोटे-मोटे क्लेश बड़े विवाद का कारण बन सकते हैं। उम्मीद है कि आपका रिश्ता अपने जीवनसाथी संग अच्छा नहीं रहेगा। अविवाहित जातकों की सोशल मीडिया के जरिए किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। सिंगल लोगों की ये दोस्ती बहुत ही जल्द प्यार में भी बदल सकती है।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 02
  • उपाय- मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करें।
  • सावधानी- अहंकार न दिखाएं।

कर्क राशि (ह, हे, हो, ही, डा, डो)

आपका साथी आपको शॉपिंग करने के लिए किसी खास जगह पर लेकर जा सकता है। रविवार का पूरा दिन आप अपने साथी के साथ बिताएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सिंगल जातक दोस्तों के साथ मॉल में शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 16
  • उपाय- सूर्य मंत्रों का जाप करें।
  • सावधानी- गलत शब्दों के प्रयोग से बचें।

सिंह राशि (म, मे, मी, टे, टा, टी)

सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण घर में क्लेश का वातावरण रहेगा। किसी न किसी कारण हर एक व्यक्ति का मूड खराब रहेगा। जो लोग अविवाहित हैं, वो अपने नए दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। उनके साथ समय व्यतीत करके आपको बहुत अच्छा लगेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 19
  • उपाय- गरीबों को दान दें।
  • सावधानी- शब्दों पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि (प, पे, पो, ष, ण)

रिश्ते में ताजगी का अनुभव होगा। विवाहित जातक सोलमेट के साथ मॉल में शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। अविवाहित जातकों के लिए शादी का रिश्ता नहीं आएगा। लेकिन करियर से जुड़ी कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 06
  • उपाय- गरीबों को धन का दान दें।
  • सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के लिए कैसा रहेगा 31 मई तक का समय? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

तुला राशि (रे, रो, रा, ता, ते, तू)

घर में तनावमुक्त वातावरण रहेगा। उम्मीद है कि आप अपने घरवालों के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। सिंगल जातक विवादों से दूर रहें। किसी अनजान व्यक्ति से लड़ाई हो सकती है, जिसके चलते भविष्य में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 23
  • उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।
  • सावधानी- विवादों से खुद को दूर रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि (लो, ने, नी, नू, या, यी)

आप और आपका साथी खुलकर एक-दूसरे से अपनी भावनाएं व्यक्त करेंगे। सिंगल लोगों की किसी खास दोस्त से मुलाकात हो सकती है। लंबे समय के बाद उनसे बातचीत करके आपको सुखद अनुभव होगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 27
  • उपाय- बंदरों को केले खिलाएं।
  • सावधानी- निवेश करने से बचें।

धनु राशि (धा, ये, यो, भी, भू, फा, ढा)

रिश्ते में गहराई आए, इसके लिए जीवनसाथी संग मन की बातें करें। आप उनके बारे में क्या सोचते हैं, इस बारे में उन्हें बताएं। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें उनका कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। काफी समय बाद उनसे बात करके आपको अच्छा महसूस होगा।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- संतरी
  • शुभ अंक- 16
  • उपाय- गौ माता की सेवा करें।
  • सावधानी- पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहें।

मकर राशि (जा, जी, खो, खू, ग, गी, भो)

कपल के बीच विवाद की स्थिति बनी रहेगी। लेकिन आप समझदारी दिखाएंगे तो परिस्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी। सिंगल लोगों को प्यार के मामले में गुड न्यूज नहीं मिलेगी। बल्कि भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण रात में सेहत खराब हो सकती है।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 11
  • उपाय- बड़े- बुजुर्गों की मदद करें।
  • सावधानी- किसी से झूठ न बोलें।

कुंभ राशि (गे, गो, सा, सू, से, सो, द)

जीवनसाथी के साथ यदि कहीं घूमने जा रहे हैं तो वहां उनकी सेहत व खानपान का ध्यान रखें। अचानक से उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके चक्कर में आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी। सिंगल लोग भाई-बहन के साथ घर पर रहेंगे।

---विज्ञापन---
  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 09
  • उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • सावधानी- किसी को धोखा न दें।

मीन राशि (दी, दो, दू, चा, ची, झ)

हाल ही में जो लोग नए रिश्ते में बंधे हैं, उन्हें विवादों से दूर रहना होगा। बेवजह किसी के मामले में न बोलें। अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। विवाहित जातक घर पर जीवनसाथी और बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे। रविवार को जीवन में कोई खास बदलाव आने के योग नहीं हैं।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 27
  • उपाय- शनि के मंत्रों का जाप करें।
  • सावधानी- किसी से बदतमीजी न करें।

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: 13 जून को अपने ही नक्षत्र ‘भरणी’ में गोचर करेंगे शुक्र, इन 3 राशियों की कम होंगी परेशानियां

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 10, 2025 11:37 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola