Numerology: बिजनेस में धन लाभ के लिए ये 3 तारीखें सबसे उत्तम, इसी दिन साइन करें जरूरी सौदे

Lucky Dates For Business: अंक ज्योतिष शास्त्र एक भारतीय विज्ञान है, जिसमें अंकों से व्यक्ति के भाग्य को सुधारने के उपाय दिए गए हैं. इसमें उन तारीखों का भी वर्णन है, जिन्हें बिजनेस में सफलता और अपार धन लाभ कमाने के लिए काफी शुभ माना जाता है. आइए जानें इन्हीं तारीखों के महत्व और लाभ आदि के बारे में.

Numerology

Credit- News24 Graphics

Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र यानी Numerology में कुछ खास तारीखों को बिजनेस में सफलता और अपार धन लाभ कमाने के लिए काफी शुभ माना जाता है. दरअसल, सही दिन पर सही फैसले लेने से बिजनेस के नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है. खासकर, नया बिजनेस शुरू करना व महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट्स पर साइन करने के लिए कुछ तारीखें बेहद लाभाकारी मानी जाती हैं. इनसे आर्थिक प्रगति और स्थिरता के मार्ग खुलते हैं.

विज्ञापन

चलिए अब जानते हैं उन 3 सबसे शुभ तारीखों के बारे में, जिन पर बिजनेस से जुड़े फैसले लेना व डील साइन करने से मुनाफा बढ़ सकता है. साथ ही बिजनेस नई ऊंचाइयों तक पहुंच सकता है.

विज्ञापन

बिजनेसमैन के लिए शुभ होती हैं ये 3 तारीखें

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बिजनेस में सफलता और अपार धन लाभ कमाने के लिए 1, 10 और 19 तारीख काफी शुभ होती है.

  • 1 तारीख का महत्व-

Numerology में 1 तारीख का सूर्य ग्रह से संबंध है, जो कि आत्मा, उच्च पद, नई शुरुआत, त्वचा और प्रगति आदि के कारक हैं. 1 तारीख बिजनेसमैन के लिए काफी शुभ होती है. इस दिन नया बिजनेस शुरू करना व कारोबार से जुड़े अहम सौदें करना उत्तम माना जाता है.

विज्ञापन
  • 10 तारीख का महत्व-

1 के अलावा 10 तारीख को भी अंक ज्योतिष शास्त्र में बिजनेसमैन के लिए शुभ माना गया है. इस दिन किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना तो शुभ होता ही है, साथ ही बिजनेस डील साइन करना या अहम फैसले लेना भी भविष्य के नजरिए से लाभदायक होता है. बता दें कि सूर्य ग्रह ही 10 अंक के स्वामी हैं.

विज्ञापन
  • 19 तारीख का महत्व-

1 और 10 की तरह 19 तारीख भी बिजनेसमैन के लिए शुभ मानी जाती है. इस दिन यदि बिजनेसमैन कोई बड़ी डील करता है या बिजनेस को बढ़ाने के लिए कड़ा फैसला लेता है तो उसका परिणाम अच्छा मिलने की संभावना अधिक होती है. साथ ही इस दिन नया बिजनेस शुरू करना अच्छा रहता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ