Panchak 2023: भारतीय शास्त्रों में पंचक को अशुभ बताते हुए इस समयकाल में शुभ कार्य करने की मनाही की गई है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार लगभग प्रत्येक 25 से 28 दिनों के बाद पंचक की पुनरावृत्ति होती है। इस बार जुलाई माह में पंचक पहले सप्ताह में ही आरंभ हो रहे हैं। जानिए इस बारे में विस्तार से

यह भी पढ़ें: रविवार को करेंगे सूर्य के ये उपाय तो हर मनचाही चीज पा लेंगे

Advertisment

कब है पंचक (Panchak 2023)

पंचांग के अनुसार पंचक 6 जुलाई 2023 (गुरुवार) को दोपहर 1.38 बजे आरंभ होंगे और इनकी समाप्ति 10 जुलाई 2023 (सोमवार) को सायं 6.59 बजे होगी। इस पांच दिनों के समयांतराल में किसी भी प्रकार का कोई शुभ कार्य न करें। यद्यपि सावन माह का सोमवार होने के कारण इस समय आप भगवान शिव का अभिषेक या रुद्राभिषेक कर सकते हैं।

क्या काम न करें पंचक में

धार्मिक ग्रंथों में पंचक के दौरान सभी प्रकार के मांगलिक व शुभ कार्य करने की मनाही की गई है। अतः पंचक बीतने के बाद ही आप कोई शुभ कार्य करें। यदि किसी प्रकार की कोई इमरजेंसी हो तो उसके लिए उपयुक्त उपाय करने के बाद ही कार्य करें। यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उस स्थिति में शव का अंतिम संस्कार करने से पूर्व जौ के आटे के बने पांच पुतले जलाए जाते हैं ताकि किसी अन्य का अनिष्ट न हों।

विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार पंचक में नए घर की नींव रखना, छत डालना, गृहप्रवेश करना, नया व्यापार आरंभ करना, यज्ञोपवीत संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार आदि कार्य नहीं करने चाहिए। अन्यथा हानि होने की संभावना बनी रहती है। हालांकि इस दौरान पूजा पाठ, नाम जप आदि कार्य कर सकते हैं। इसमें किसी प्रकार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ