Lucky Zodiac Signs: मंगल-सूर्य का शुभ संयोग, इन राशियों के लिए आसान होगी तरक्की की राह, मिलेगा धनलाभ

Lucky Zodiac Signs: अप्रैल महीने में सूर्य और मंगल के शुभ संयोग से कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. सूर्य और मंगल की युति से इन 4 राशियों को खास लाभ मिलेगा. चलिए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में जानते हैं.

Lucky Zodiac Signs

Photo Credit- News24GFX

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और परिवर्तन करने का राशियों के जीवन पर असर होता है. अब मंगल और सूर्य ग्रह के शुभ संयोग बनाने से राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव होगा. बता दें कि, 2 अप्रैल को मंगल ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. मंगल देव 2 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार को शाम 3 बजकर 37 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे. इस समय मीन राशि में सूर्य ग्रह पहले से मौजूद होंगे.

विज्ञापन

मीन राशि में मंगल और सूर्य के एकसाथ होने से युति का निर्माण होगा. सूर्य और मंगल के इस संयोग से कई राशियों को लाभ होगा. मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस और नेतृत्व का कारक माना जाता है. सूर्य ग्रह को आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और सत्ता के कारक ग्रह माना जाता है. इन दोनों की युति के निर्माण से कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक असर होगा. चलिए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं. किन राशियों को मंगल और सूर्य की युति से लाभ होगा.

विज्ञापन

धनु राशि

मंगल और सूर्य का शुभ संयोग धनु राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा. करियर और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे. आर्थिक तौर पर स्थिति में सुधार आएगा. आपको प्रमोशन और पैसा मिल सकता है.

विज्ञापन

मीन राशि

विज्ञापन

मीन राशि वालों के लिए यह शुभ संयोग फायदेमंद होगा. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार मे अच्छा माहौल रहेगा. निवेश करने से लाभ मिल सकता है. मेहनत का फल मिलेगा.

मिथुन राशि

विज्ञापन

मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. आपके काम सफल होंगे और नए काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है. व्यापार का विस्तार कर सकते हैं. बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है.

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि वालों के लिए मंगल और सूर्य की युति अच्छी साबित होगी. नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे. आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं तो इसमें सफलता मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ