हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 30 जून से संभलकर रहें इन 3 मूलांक के लोग, छोटी सी गलती बन सकती है बड़े नुकसान की वजह

Numerology Prediction: व्यक्ति की जन्म तिथि यानी मूलांक के आधार पर प्रतिदिन का भविष्यफल तैयार किया जाता है. आज यहां पर आप मूलांक 1 से लेकर 9 वालों के 30 जून 2026, वार मंगलवार के भविष्यफल के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Numerology Prediction 30 June 2026: अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 जून 2026, मंगलवार के दिन का मूलांक 3 (3+0 = 3) है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 1 (3+0+0+6+2+0+2+6) है, जिसके स्वामी सूर्य हैं. देवगुरु बृहस्पति और सूर्य एक-दूसरे के मित्र हैं, जिनका मिलन शक्तिशाली होता है. आइए अब 30 जून 2026, वार मंगलवार के भविष्यफल के बारे में जानें.

30 जून: मूलांक 1 का भविष्यफल

सूर्य ग्रह को मूलांक 1 (किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो देवगुरु बृहस्पति के दोस्त हैं. ऐसे में दिनभर आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप सोचे हुए कार्य को पूर्ण करेंगे. इसके अलावा रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ज्यादा मजबूत रहेगी.

विज्ञापन

30 जून: मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 (किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख) के स्वामी चंद्रमा हैं, जो सूर्य के दोस्त हैं. वहीं, देवगुरु बृहस्पति से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में दिनभर आत्मविश्वास के कमजोर रहने की संभावना अधिक है. साथ ही पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. इसके अलावा धन का सही जगह पर निवेश करने में भी आप असफल रहेंगे.

विज्ञापन

30 जून: मूलांक 3 का भविष्यफल

बृहस्पति ग्रह को मूलांक 3 (किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो सूर्य के दोस्त हैं. इस दिन आपके द्वारा सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. साथ ही आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार होगा. बड़े-बुजुर्गों को एसिडिटी की समस्या भी इस दिन ज्यादा परेशान नहीं करेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: इन 2 मूलांक वालों के तलाक होने की होती है सबसे ज्यादा संभावना, ऐसा कहता है अंक ज्योतिष शास्त्र का गणित

30 जून: मूलांक 4 का भविष्यफल

विज्ञापन

राहु मूलांक 4 (किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख) के स्वामी हैं, जो सूर्य के शत्रु हैं. वहीं, देवगुरु बृहस्पति से इनका कोई रिश्ता नहीं है. ऐसे में दिनभर मानसिक तनाव रहने के योग हैं. साथ ही आपकी शारीरिक ऊर्जा में कमी आएगी और सही जगह पर धन का निवेश करने में आप असफल होंगे.

30 जून: मूलांक 5 का भविष्यफल

विज्ञापन

ग्रहों के राजकुमार बुध मूलांक 5 (किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख) के स्वामी हैं, जो सूर्य के दोस्त हैं. वहीं, देवगुरु बृहस्पति से इनका कोई रिश्ता नहीं है. उम्मीद है कि ये दिन आपके लिए बहुत ज्यादा बेकार नहीं रहेगा. कुछ सोचे हुए कार्य पूरे होंगे. हालांकि, भागदौड़ अधिक रहेगी. ऐसे में दिन के अंत तक थकान भी आपके ऊपर हावी रहेगी.

30 जून: मूलांक 6 का भविष्यफल

विज्ञापन

मूलांक 6 (किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख) के स्वामी सुख-सुविधाओं के दाता ग्रह शुक्र हैं, जो सूर्य के शत्रु हैं और देवगुरु बृहस्पति से इनका कोई संबंध नहीं है. ऐसे में इन दोनों के मिलन का सुख आपको नहीं मिल पाएगा. कोई छोटी सी गलती इस दिन आपको बड़ा नुकसान करवा सकती है. खासकर, आय में गिरावट आने के योग अधिक हैं.

30 जून: मूलांक 7 का भविष्यफल

विज्ञापन

केतु को मूलांक 7 (किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जिनका देवगुरु बृहस्पति और सूर्य से कोई संबंध नहीं है. ऐसे में सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग नहीं हैं, बल्कि एसिडिटी की समस्या रहेगी. इसके अलावा रिश्तों को लेकर सावधान न रहने के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है.

30 जून: मूलांक 8 का भविष्यफल

शनि महाराज मूलांक 8 (किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख) के स्वामी हैं, जो सूर्य के शत्रु हैं. वहीं, देवगुरु बृहस्पति से इनका कोई भी रिश्ता नहीं है. इस दिन आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी और आप अपने जीवन से जुड़े बड़े फैसले नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा पाचन संबंधी परेशानी रहेगी, जिसके कारण आप मन के मुताबिक खाना नहीं खा पाएंगे.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: जुलाई 2026 में किस राशि पर कौन सा ग्रह रहेगा मेहरबान और कौन बढ़ाएगा तनाव? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल

30 जून: मूलांक 9 का भविष्यफल

ग्रहों के सेनापति मंगल को मूलांक 9 (किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख) का स्वामी माना जाता है, जो सूर्य और देवगुरु बृहस्पति के दोस्त हैं. उम्मीद है कि इस दिन आपको अत्यधिक धन लाभ होगा, लेकिन खर्चा भी कम नहीं होने वाला है. वहीं, जिन लोगों को फैटी लीवर की समस्या है, उनकी तबीयत ज्यादा नहीं बिगड़ेगी.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola