Kaalchakra Today 29 June 2026: जून 2026 की तरह जुलाई 2026 भी ग्रह गोचर के लिहाज से खास है. इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण ग्रहों का न सिर्फ राशि और नक्षत्र गोचर होगा, बल्कि कुछ ग्रह वक्री व अस्त भी होंगे. ऐसे में 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक बदलाव आने के प्रबल योग हैं. हालांकि, मासिक राशिफल के जरिए पहले ही व्यक्ति को एक विशेष महीने में उनके साथ घटने वाली घटनाओं के बारे में पता चल सकता है.
आज 29 मई 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों पर जुलाई 2026 में कौन सा ग्रह मेहरबान रहेगा और किन-किन ग्रहों के अशुभ प्रभाव का उन्हें सामना करना पड़ेगा.
जुलाई 2026 का मासिक राशिफल
मेष राशि
- 4 जुलाई के बाद शुक्र आपके पांचवें भाव में आ जाएंगे, जहां पर केतु भी रहेंगे. ऐसे में मामूली रुकावटें आएंगी, लेकिन शुक्र रिश्तों को मजबूती देगा.
- राहु 11वें भाव में अपने ही नक्षत्र में रहेगा, जिससे आपको लाभ मिलने के आसार हैं. इससे अचानक बड़ा फायदा भी आपको हो सकता है.
- 16 जुलाई तक सूर्य आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जो इसके बाद चौथे भाव में आ जाएंगे. शुरुआत में सूर्य मध्यम फल देंगे, लेकिन 16 जुलाई के बाद कमजोर परिणाम मिलने के योग हैं.
- 7 जुलाई से बुध आपके तीसरे भाव में रहेंगे, जिसके बाद भागदौड़ बढ़ेगी. साथ ही मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाएंगे.
- बुध के कारण कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में आपको औसत परिणाम प्राप्त होंगे.
यदि आप अन्य राशियों के जुलाई 2026 के राशिफल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो जरूर देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.