Numerology Prediction 25 July 2026: शनिवार 25 जुलाई 2026 का दिन कई लोगों के लिए नए अवसर और समझदारी भरे फैसले लेकर आ सकता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इस तारीख का मूलांक 7 है, जिसके स्वामी केतु हैं. केतु गहरी सोच, इंट्यूशन और छिपी प्रतिभा के कारक माने गए हैं. वहीं, इस दिन का भाग्यांक 6 रहेगा, जिसके स्वामी शुक्र हैं. शुक्र प्रेम, आकर्षण, सुख-सुविधा और क्रिएटिविटी का प्रतिनिधित्व करते हैं. अंक शास्त्र के अनुसार, केतु और शुक्र की ऊर्जा का यह संयोग कई लोगों के लिए करियर, रिश्तों और नए अवसरों में सकारात्मक बदलाव के संकेत दे सकता है. आइए जानते हैं, 25 जुलाई को मूलांक 1 से 9 के लिए अंक भविष्यफल क्या कहता है?
मूलांक 1 का भविष्यफल (जन्म तारीख 1, 10, 19 और 28)
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 1 है, तो 25 जुलाई का दिन उनके लिए नई शुरुआत का संकेत दे सकता है. ऑफिस में आपकी बात को महत्व मिलेगा. कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है. सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे. करियर में नया मौका सामने आ सकता है. बिजनेस करने वालों को किसी नए क्लाइंट से फायदा मिल सकता है. पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें. सोच-समझकर किया गया निवेश आगे फायदा देगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. पार्टनर से खुलकर बात होगी. गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. स्टूडेंट्स का फोकस पहले से बेहतर रहेगा. हेल्थ सामान्य रहेगी. आत्मविश्वास बनाए रखें. यही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगा.
---विज्ञापन---
मूलांक 2 का भविष्यफल (जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29)
जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 2 है, तो इस दिन उनकी भावनाएं और समझ दोनों मजबूत रहेंगी. किसी पुराने रिश्ते में फिर से गर्मजोशी लौट सकती है. परिवार का पूरा साथ मिलेगा. ऑफिस में टीमवर्क से बड़ा काम पूरा होगा. करियर में धैर्य रखने का फायदा मिलेगा. बिजनेस में किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अच्छी सलाह मिल सकती है. खर्च पर कंट्रोल रखें. बचत बढ़ाने की कोशिश करें. लव रिलेशन में भरोसा और अपनापन बढ़ेगा. सिंगल लोगों की किसी खास इंसान से बातचीत शुरू हो सकती है. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. मन शांत रहेगा. छोटी यात्रा भी फायदेमंद साबित हो सकती है.
---विज्ञापन---
मूलांक 3 का भविष्यफल (जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30)
जिन लोगों का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 3 है, तो इस दिन उनकी प्लानिंग काम आएगी. करियर में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. बिजनेस में विस्तार की नई योजना बन सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना है. घर में खुशी का माहौल रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा. रिश्ते पहले से बेहतर होंगे. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने में आगे रहेंगे. सेहत ठीक रहेगी. नियमित दिनचर्या आपको एनर्जी देगी.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें:
---विज्ञापन---
मूलांक 4 का भविष्यफल (जन्म तारीख 4, 13, 22 और 31)
जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 4 है, तो इस दिन उनको मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिल सकता है. लंबे समय से अटका काम पूरा होने के संकेत हैं. ऑफिस में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. इससे आपकी पहचान भी मजबूत होगी. बिजनेस में नई डील मिलने की संभावना है. पैसों से जुड़ा कोई फैसला आपके पक्ष में जा सकता है. अनावश्यक खर्च से बचें. परिवार में किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी. आपकी राय को महत्व मिलेगा. पार्टनर का सहयोग मन मजबूत करेगा. दोस्तों से अच्छी खबर मिल सकती है. स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक संकेत मिलेंगे. हेल्थ ठीक रहेगी. पर्याप्त आराम जरूर करें.
---विज्ञापन---
मूलांक 5 का भविष्यफल (जन्म तारीख 5, 14 और 23)
जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 5 है, जो 25 जुलाई का दिन तेज फैसलों और नए अवसरों का हो सकता है. आपकी कम्युनिकेशन स्किल लोगों को प्रभावित करेगी. करियर में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिल सकता है. नई जॉब या नई जिम्मेदारी की बात बन सकती है. बिजनेस में मार्केटिंग और नेटवर्किंग का फायदा मिलेगा. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है. किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने के योग हैं. परिवार में खुशियां बनी रहेंगी. लव रिलेशन में खुलकर बातचीत होगी. पार्टनर के साथ भविष्य की प्लानिंग कर सकते हैं. स्टूडेंट्स के लिए दिन सीखने और आगे बढ़ने का रहेगा. हेल्थ अच्छी रहेगी. बस जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.
मूलांक 6 का भविष्यफल (जन्म तारीख 6, 15 और 24)
जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 6 है, तो 25 जुलाई का दिन उनके लिए सुखद बदलाव लेकर आ सकता है. करियर में आपकी मेहनत लोगों की नजर में आएगी. किसी सीनियर से तारीफ या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. बिजनेस में नई डील बनने के अच्छे संकेत हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. घर में खुशियों का माहौल रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. लव रिलेशन में नजदीकियां बढ़ेंगी. पार्टनर आपकी बात को समझेगा और पूरा सपोर्ट करेगा. क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है. स्टूडेंट्स का फोकस मजबूत रहेगा. हेल्थ अच्छी रहेगी. अपनी लाइफस्टाइल को बैलेंस में रखें.
मूलांक 7 का भविष्यफल (जन्म तारीख 7, 16 और 25)
जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 7 है, तो इस दिन उनकी सोच पहले से ज्यादा साफ रहेगी. किसी उलझन का जवाब मिल सकता है. करियर में नए आइडिया आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकते हैं. रिसर्च, आईटी, एजुकेशन या क्रिएटिव काम करने वालों के लिए दिन खास रहेगा. बिजनेस में कोई नई रणनीति फायदा दे सकती है. आर्थिक मामलों में धैर्य रखें. जल्द ही अच्छे नतीजे मिल सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का रहेगा. लव रिलेशन में ईमानदारी रिश्ते को मजबूत करेगी. सिंगल लोगों की किसी दिलचस्प इंसान से मुलाकात हो सकती है. स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई में शानदार फोकस रहेगा. मेडिटेशन या शांत माहौल आपको नई एनर्जी देगा.
यह भी पढ़ें:
मूलांक 8 का भविष्यफल (जन्म तारीख 8, 17 और 26)
जिन लोगों का जन्म 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 8 है, इस दिन उनकी मेहनत का असर साफ दिखाई देगा. ऑफिस में लंबे समय से किया गया प्रयास रंग ला सकता है. प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा हो सकती है. बिजनेस में पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके काम आएगी. धन से जुड़े मामलों में समझदारी दिखाएं. खर्च कंट्रोल में रखेंगे तो बचत बढ़ेगी. परिवार में आपकी बात को सम्मान मिलेगा. रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा. पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हो सकती है. स्टूडेंट्स को मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है. हेल्थ सामान्य रहेगी. पर्याप्त नींद और सही रूटीन बनाए रखें.
मूलांक 9 का भविष्यफल (जन्म तारीख 9, 18 और 27)
जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है यानी जिनका मूलांक 9 है, 25 जुलाई के दिन उनका कॉन्फिडेंस उनको आगे बढ़ाने का काम करेगा. किसी चुनौतीपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है. करियर में नई जिम्मेदारी संभालने का मौका मिलेगा. टीम आपका पूरा साथ देगी. बिजनेस में नई शुरुआत या विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है. धन लाभ के अच्छे संकेत हैं. किसी पुराने रुके काम में भी गति आएगी. परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. लव रिलेशन में अपनापन बढ़ेगा. पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा. स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में अच्छे संकेत मिल सकते हैं. हेल्थ बेहतर रहेगी. अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं. यही आपको बड़ी सफलता के करीब ले जाएगा.
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर हो या दुकान, तिजोरी की सही जगह क्या है? जानें कुबेर दिशा के वास्तु नियम और धन वृद्धि के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.