Numerology Prediction: 24 मई, 2026 का दिन न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष के . दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन दो शुभ शक्तियां एक साथ सक्रिय होंगी, ये हैं- शुक्र और गुरु. 24 मई की तारीख का एकल अंक यानी मूलांक 2+4 = 6 बन रहा है. इस मूलांक के स्वामी सुख-वैभव के दाता शुक्र हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 24-05-2026 का कुल योग यानी भाग्यांक 2+4+5+2+0+2+6= 21 \ 2+1 = 3 बनता है. इस अंक यानी 3 के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति हैं. इन दोनों ग्रहों के सह-संबंध से 24 मई का दिन कुल 4 मूलांक वालों के लिए एक विशेष वरदान की तरह सिद्ध हो सकता है. आइए जानते हैं, ये लकी मूलांक कौन-से हैं और इन किस्मत में क्या-क्या लाभ लिखा है?
यह भी पढ़ें: Zodiac Personality Traits: ब्रेकअप के बाद फास्ट Move On करती हैं ये 4 राशियां, ज्यादा देर नहीं झेलती दर्द
मूलांक 1
मूलांक 1 यानी किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्म लेने वालों के स्वामी गृह सूर्य, देवताओं के गुरु बृहस्पति के परम मित्र हैं. गुरु बृहस्पति इस मूलांक वालों के राजसी नेचर को एक नई एटीट्यूड देंगे. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में सम्मान के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अटके हुए काम एक झटके में पूरे हो सकते हैं. घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य में सुधार आएगा. आपकी किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे. इससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
मूलांक 3
मूलांक 3 यानी जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनके लिए 24 मई यादगार भरा एक बढ़िया दिन साबित होगा. क्योंकि, आपका मूलांक और भाग्यांक 24 मई को एक ही है, जो एक महासंयोग है. इनके जीवन में अचानक कुछ ऐसे काम होंगे, जो चमत्कार की तरह लगेंगे. नौकरीपेशा को खुशखबरी वाला ईमेल मिल सकता है. आप किसी खास ट्रेनिंग के लिए विदेश जाने की मंजूरी मिलेगी. कारोबार में आपके प्रयास से तीन गुना मुनाफा होने के चांस हैं. आप जो भी फैसला लेंगे, वह आने वाले समय में वह महालाभ दे सकता है.
यह भी पढ़ें: Selfie Jyotish: बार-बार सेल्फी लेना कमजोर सूर्य का संकेत तो नहीं, जानें क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र
मूलांक 6
किसी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग यानी मूलांक वालों के लिए 24 मई की तारीख कला और धन का संयोग साबित होगा. आपको शुक्र के साथ गुरु बृहस्पति की भी कृपा प्राप्त होगी. मीडिया, ग्लैमर, डिजाइनिंग, पेंटिंग या संगीत से जुड़े लोगों को कोई धांसू ऑफर मिलेगा. यह आपके करियर को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा. आप घर की जरूरतों के लिए कोई कीमती सामान खरीदेंगे. आपका बहुत अच्छा छूट मिल सकता है. मैरिड लोगों की जिंदगी में रिश्तों की पुरानी गर्माहट लौटगी.
मूलांक 9
मूलांक 9 (9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोग) वालों के लिए मंगल ग्रह की कृपा बरस सकती है. वे साहस और ऊर्जा के देवता हैं. 24 मई, 2026 तारीख के भाग्यांक स्वामी गुरु के साथ उनकी प्रबल मित्रता है. आपको रियल एस्टेट या जमीन-जायदाद से कोई बड़ा लाभ हो सकता है. पुलिस, सेना या खेल से जुड़े जातकों को मेडल या प्रमोशन मिल सकता है. किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिलेगा. मन को राहत का एहसास होगा. स्टूडेंट लोगों को परीक्षा में सफलता मिल सकती है. किसी दूर के रिश्तेदार यहां जाना हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Digital Detox: अपनी राशि से जानें कौन-सी सोशल मीडिया साइट छीन रही है आपकी शांति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और ये केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines