हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 11 जून को इन 3 मूलांक वालों के रुके काम होंगे तेज, मिलेगी करियर और धन की खुशखबरी

Numerology Prediction: 11 जून 2026 को मूलांक 2 और भाग्यांक 9 का प्रभाव रहेगा, जिससे सोच और कर्म में संतुलन बनेगा. चंद्रमा की सूझबूझ और मंगल की ऊर्जा रुके हुए कार्यों को गति देने में मदद कर सकती है. विशेष कर 3 मूलांक वालों को करियर, धन और नए अवसरों से जुड़ी पॉजिटिव खबर मिल सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन

Numerology Prediction: अंक ज्योतिष की गणना और विश्लेषण के अनुसार, अगर 10 जून की तारीख सूर्य-शनि की ऊर्जा के कारण नेतृत्व के साथ कठोर अनुशासन का था, तो 11 जून, 2026 चंद्र-मंगल योग के कारण यह दिन ‘सॉफ्ट पावर’ के साथ स्ट्रिक्ट एक्शन’ का एक बेमिसाल दिवस सिद्ध हो सकता है. आइए 11 जून, 2026 की तारीख को उसके अंक ज्योतिषीय विश्लेषण यानी इसके मूलांक और भाग्यांक के आधार पर समझते हैं.

गणना के अनुसार, 11 जून का एकल अंक यानी मूलांक 2 है, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं. वहीं, पूरी तारीख यानी 11-06-2026 के कुल योग का एकल यानी भाग्यांक 9 है, जिसके स्वामी मंगल हैं. यही कारण है कि इस दिन चंद्रमा के कारण विचारों और योजना में गहराई आएगी, तो उसे क्रियान्वित करने का साहस मंगल से प्राप्त होगा. आइए जानते है, 11 जून का दिन किन 3 मूलांक वालों के लिए बेहद खास और एक नायाब दिन साबित हो सकता है?

11 जून के लिए मूलांक 2 का अंक भविष्यफल

मूलांक 2 यानी जन्म तिथि 2, 11, 20 और 29 है, के लिए 11 जून का दिन उन्हें भीड़ से अलग दिखा सकता है. आपकी मुस्कान भी पूंजी साबित होगी. आपका एक मैसेज काम कर जाएगा. एक कॉल रुका काम चला देगा. ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी. किसी सीनियर का रवैया आपके प्रति बदला हुआ दिख सकता है. इंटरव्यू का इंतजार खत्म हो सकता है. अच्छे ऑफर आने के चांस हैं. कंटेंट, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड वालों को फायदा मिल सकता है. रिलेशनशिप में ठंडापन कम होगा. दिल की कोई बात सामने आ सकती है. पार्टनर के साथ देर रात की चैट यादगार बन सकती है. स्टूडेंट जातक पढ़ाई से ज्यादा सही गाइडेंस से लाभ पाएंगे. किसी रिलेटिव से मिली सूचना काम की साबित होगी. हॉस्पिटव और बैंक का लंबित काम निपट सकता है. एक छोटी मदद भविष्य का बड़ा कनेक्शन बना सकती है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Love Traits: ‘फ्लर्टिंग’ को माइंड गेम की तरह खेलते हैं इस मूलांक के लोग, अंक ज्योतिष में जानें दिलचस्प खुलासा

11 जून के लिए मूलांक 9 का अंक भविष्यफल

मूलांक 9 यानी जिनकी जन्म तिथि 9, 18 और 27 है, के लिए यह दिन ‘करो या छोड़ो’ वाला मूड लेकर आएगा. मंगल के प्रभाव से आपकी ऊर्जा अलग स्तर पर रहेगी. वर्क प्लेस पर लोग आपकी स्पीड पकड़ नहीं पाएंगे. ऑफिस में मुश्किल काम आपके पास आएगा, लेकिन आप उसे आसानी से समय पर पूरा कर देंगे. बिजनेस में नया क्लाइंट मिल सकता है. पुराना भुगतान वापस आने के प्रबल चांस हैं. पुलिस, सेना, स्पोर्ट्स और प्रशासन से जुड़े लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट वायरल जैसी प्रतिक्रिया पा सकती है. अपने निजी संबंधों में उचित फैसला लेने का समय आ गया है. आधे रिश्ते अब नहीं चलेंगे. कोई पुराना दोस्त अचानक लौट सकता है. कोर्ट या सरकारी फाइल में हलचल दिख सकती है. खर्च होगा, लेकिन कमाई उससे बड़ी रह सकती है, बस गुस्से को पासवर्ड मत बनाइए.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Love Life: इन जन्म तिथि वालों के होते हैं कई अफेयर, कहलाते हैं ‘क्रश किंग’

11 जून के लिए मूलांक 3 का अंक भविष्यफल

मूलांक 3 यानी जिनकी जन्म तिथि 3, 12, 21 और 30 है, के लिए 11 जून ‘ब्रेन गेन डे’ साबित होसकता है. यह दिन आपको याद दिलाएगा कि स्मार्ट लोग केवल मेहनत नहीं करते, सही समय पर सही चाल भी चलते हैं. एक आइडिया पैसा बना सकता है, एक सलाह दिशा बदल सकती है- बस सही दिशा और सही सलाह से काम करें. स्टूडेंट जातक अचानक पढ़ाई में लय पकड़ सकते हैं. किसी टीचर या सीनियर साथी की बात दिल में उतर सकती है. ऑनलाइन कोर्स या नई स्किल फायदा दे सकती है. बिजनेस करने वालों को समझदार कस्टमर मिल सकते हैं. निवेश से जुड़ी खबर राहत देगी. परिवार में आपकी राय को वजन मिलेगा. लव रिलेशनशिप में पार्टनर से भविष्य की चर्चा हो सकती है. मंदिर जाने की योजना बनेगी. कोई आध्यात्मिक अनुभव भी हो सकता है. किसी पॉडकास्ट या वीडियो से प्रेरणा मिलेगी. किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपका दिल खुश रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Garuda Purana: भगवान विष्णु को न लगाएं इन 7 चीजों का भोग, वरना पूर्वज रहेंगे अशांत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola