हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology Prediction: 1 सितंबर का अंक योग 3 मूलांक वालों को दिला सकता है बड़ा फायदा, बन रहा है धन और सफलता के योग

Numerology Prediction 1 September 2026: 1 सितंबर का अंक योग 3 मूलांक वालों के लिए धन और सफलता के मौके ला सकता है. इस दिन सूर्य, चंद्रमा और मंगल का प्रभाव उनका आत्मविश्वास और तरक्की बढ़ा सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली मूलांक कौन-से हैं?

विज्ञापन
1 सितंबर का अंक योग 3 मूलांक वालों के लिए धन और सफलता ला सकता है। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

Numerology Prediction 1 September 2026: अंक ज्योतिष की गणना के हिसाब से 1 सितंबर 2026 का दिन काफी खास साबित होने के योग बना रहा है. इस तारीख का मूलांक 0+1 यानी 1 बनता है. वहीं, पूरी डेट 01-09-2026 का योग भी 0+1+0+9+2+0+2+6 = 20, फिर 2+0 = 2 आता है. इस प्रकार इस दिन मूलांक 1 और भाग्यांक 2 है. आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में 1 का संबंध सूर्य से है, जो आत्मविश्वास, लीडरशिप और नई शुरुआत के कारक और स्वामी ग्रह हैं. वहीं, अंक 2 का संबंध चंद्रमा से है, जो मन, भावनाओं और रिश्तों को मजबूत करते हैं. खास बात यह है कि 1 सितंबर का दिन मंगलवार है, जिसके स्वामी मंगल हैं. ऐसे में सूर्य की एनर्जी, चंद्रमा की कोमलता और मंगल के जोश का अनोखा कॉम्बिनेशन भी देखने को मिल सकता है.

अंक ज्योतिष की इस गणना के मुताबिक, इस दिन लोगों के अंदर खुद को साबित करने का आत्मविश्वास तो रहेगा, लेकिन साथ ही दूसरों की भावनाओं को समझने की समझ भी बनी रहेगी. नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना होगा. करियर में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है या कोई पुराना प्रोजेक्ट फिर से पटरी पर आ सकता है. टीम के साथ तालमेल बेहतर रहेगा और आपकी बातों को लोग गंभीरता से लेंगे. पर्सनल लाइफ में पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी. बस अपने गुस्से और ओवर-कॉन्फिडेंस पर कंट्रोल रखना जरूरी रहेगा. जितना आप अपनी एनर्जी को सही दिशा और प्लानिंग के साथ लगाएंगे, उतने ही शानदार रिजल्ट मिलेंगे. आइए जानते हैं, किन 3 मूलांक वालों के लिए 1 सितंबर को धन, करियर और तरक्की के खास योग बन रहे हैं?

1 सितंबर के लिए मूलांक 1 का भविष्यफल

मूलांक 1 वालों के लिए 1 सितंबर आत्मविश्वास बढ़ाने वाला दिन रह सकता है, क्योंकि मूलांक स्वामी सूर्य हैं. आप किसी जरूरी फैसले को लेकर ज्यादा क्लियर रहेंगे. वर्क प्लेस पर आपकी लीडरशिप नजर आएगी. बॉस या सीनियर आपकी बात को गंभीरता से ले सकते हैं. जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बिजनेस में कोई पुराना कॉन्टैक्ट फिर काम आ सकता है. रुकी हुई पेमेंट मिलने से फाइनेंस थोड़ा मजबूत होगा. स्टूडेंट्स पढ़ाई में फोकस बनाए रख पाएंगे. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा. फैमिली में आपकी किसी पहल से माहौल बेहतर हो सकता है. बस हर बात में अपनी ही चलाने की कोशिश न करें. शांत दिमाग से लिया गया फैसला ज्यादा फायदा देगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: कन्या राशि में बुध गोचर से खुलेंगे 5 राशियों के तरक्की के रास्ते, बरस सकता है पैसा, बढ़ेगा मान-सम्मान

1 सितंबर के लिए मूलांक 2 का भविष्यफल

मूलांक 2 वालों के लिए यह दिन भावनात्मक समझ और सही कम्युनिकेशन का फायदा दे सकता है, क्योंकि आपके मूलांक स्वामी चंद्रमा हैं. किसी करीबी से मिली सलाह आपका काम आसान कर सकती है. जॉब में टीमवर्क से बेहतर रिजल्ट मिलेंगे. अकेले सब कुछ संभालने के बजाय मदद लेना समझदारी होगी. करियर में किसी नए कनेक्शन से आगे का रास्ता खुल सकता है. बिजनेस में क्लाइंट की जरूरत समझना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. पैसे के मामले में बड़ा रिस्क लेने से बचें. छोटी बचत आगे चलकर काम आएगी. लव रिलेशन में पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. लाइफ पार्टनर का सपोर्ट आपका कॉन्फिडेंस बढ़ाएगा. फैमिली में किसी सदस्य की चिंता दूर करने में आपकी भूमिका अहम रहेगी. भावुक होकर तुरंत जवाब देने के बजाय थोड़ा रुकना आपके लिए बेहतर रहेगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Most Lucky Zodiac: किस्मत की बेहद धनी होती हैं ये 4 रशियां, बिना मेहनत के भी मिल जाती है हर सुख-सुविधा

1 सितंबर के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल

मूलांक 9 वालों के लिए 1 सितंबर जोश को सही दिशा देने वाला दिन बन सकता है, क्योंकि आपके मूलांक स्वामी मंगल हैं, जो मूलांक 1 और मूलांक 2 के स्वामी के मित्र हैं. लंबे समय से टल रहा कोई काम फिर से शुरू हो सकता है. करियर में आपके एक्शन लेने की क्षमता नजर आएगी. वर्क प्लेस पर किसी मुश्किल टास्क की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. सही तरीके से काम किया तो यही जिम्मेदारी पहचान दिला सकती है. बिजनेस करने वालों को नई डील पर बातचीत आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा. फाइनेंस में कमाई के साथ खर्च पर नजर रखना जरूरी होगा. स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा या प्रैक्टिकल काम में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. लव रिलेशन में छोटी बात पर बहस से बचें. लव बर्ड्स के लिए साथ में भविष्य की प्लानिंग करने का अच्छा समय है. फैमिली में आपकी बात को सपोर्ट मिल सकता है. बस गुस्से में कोई फैसला न लें. एनर्जी बहुत रहेगी, लेकिन उसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना ही असली फायदा देगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Kitchen Vastu Tips: रात में किचन को अंधेरे में छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानें सही वास्तु नियम

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola