Kitchen Vastu Tips: रात में किचन को अंधेरे में छोड़ना पड़ सकता है भारी, जानें सही वास्तु नियम

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार, रात में किचन को घुप्प अंधेरा छोड़ना वास्तु में ठीक नहीं माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर की बरकत और पॉजिटिव एनर्जी प्रभावित हो सकती है. आइए जानते हैं, किचन में रातभर कैसी रोशनी रखना सही माना जाता है?

KITCHEN

रात में किचन को अंधेरे में छोड़ना वास्तु में शुभ नहीं माना जाता है। (फोटो क्रेडिट: AI | News24)

विज्ञापन

Kitchen Vastu Tips: क्या आपके घर में भी रात में सोने से पहले किचन को पूरी तरह अंधेरा छोड़ दिया जाता है? यदि आपका उत्तर ‘हां’ है, तो ये आदत न केवल घर और आपकी बल्कि आपके घर के मेम्बर की भी बरकत खत्म कर सकती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन को घर का ‘प्राण स्थल’ माना जाता है. यहाँ मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास होता है. रात में इस जगह को घुप्प अंधेरे में छोड़ना मतलब इन देवियों को नाराज करना है. इस छोटी सी लापरवाही से घर में नकारात्मक ऊर्जा, आर्थिक तंगी और सेहत से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं. आइए जानते हैं, रात में किचन को अंधेरे से बचाना क्यों जरूरी है और इसका सही वास्तु समाधान क्या है?

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: इन 3 मूलांक वालों से रहें सावधान, दोस्त बनकर पीठ पीछे करते हैं बड़ा वार

Advertisment

किचन में क्यों जरूरी है रोशनी?

वास्तु शास्त्र कहता है कि अंधेरा राहु-केतु और नकारात्मक शक्तियों का प्रतीक है. अगर रात भर किचन में अंधेरा रहे, तो वहां नेगेटिव एनर्जी जमा होती है. इसे ‘कालिका’ कहा गया है. यह नेगेटिव एनर्जी पूरे घर के माहौल को तनावपूर्ण बना देती है. मान्यता है कि जिस रसोई में घोर अंधेरा हो, वहां से मां लक्ष्मी और मां अन्नपूर्णा नाराज होकर चली जाती हैं. इसका नतीजा यह होता है कि घर में धन की बरकत खत्म होने लगती है, बेवजह खर्च बढ़ जाते हैं और आखिरकार आर्थिक तंगी आती है.

बरतन और साफ-सफाई

रात को सोने से पहले किचन में सिंक में जूठे बर्तन छोड़ना भी एक सबसे बड़ी वास्तु गलती है. यह न सिर्फ एक गंभीर वास्तु दोष है, बल्कि बैक्टीरिया को न्योता देना भी है. इसलिए, सोने से पहले बर्तन साफ करना चाहिए. अगर बहुत थकान है तो कम से कम उन्हें पानी में भिगोकर न छोड़ें, बल्कि ढककर रख दें. मान्यता है कि साफ-सुथरी रसोई ही सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करती है.

विज्ञापन

दरवाजा और चूल्हा

रात में किचन का दरवाजा बंद रखें. इससे बाहर की नकारात्मक ऊर्जा रसोई में प्रवेश नहीं कर पाती है. सोने से पहले गैस चूल्हा और किचन प्लेटफार्म को एक बार कपड़े से जरूर पोंछें. इससे वहां की ऊर्जा साफ रहती है और मां अन्नपूर्णा प्रसन्न रहती हैं.

करें ये सबसे आसान उपाय

रात को सोते समय किचन की मुख्य लाइट बंद करें, लेकिन एक जीरो वाट का नाइट बल्ब जरूर जलाएं. इससे किचन में कभी घना अंधेरा नहीं होता और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है. यह एक छोटा सा कदम है, लेकिन आपके घर की खुशहाली पर बड़ा असर डाल सकता है. बस इतना करें और देखें कैसे आपके किचन से नकारात्मकता दूर होकर सकारात्मकता आती है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ