Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों के आगे-पीछे घूमती है धन और शोहरत, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, एक खास मूलांक की 4 तारीखों में पैदा हुए लोग जन्म से ही टैलेंटेड होते हैं, धन और शोहरत इन लोगों के आगे-पीछे घूमती रहती है, जिसकी वजह है इनकी बुद्धिमत्ता और लक्ष्य के प्रति जुनून। आइए जानते हैं, किस मूलांक की किन 4 तारीखों में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

Author
Edited By : Shyamnandan Updated: Nov 24, 2024 19:25
mulank-3-personality-traits

Numerology: न्यूमेरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष एक ऐसा विषय है जो सदियों से मानव जिज्ञासा का केंद्र रहा है। संख्याओं के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझने की यह कोशिश हमेशा से ही लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। इस विद्या में भूत, वर्तमान और भविष्य के बारे में बताने के लिए जन्मतिथि की संख्या को विश्वसनीय मानता है, जिसके एकल अंक को मूलांक कहते हैं। केवल जन्मतिथि, जन्म वर्ष या नाम के अक्षरों को संख्याओं में बदलकर इतना कुछ बता देना, लोगों को आश्चर्यचकित कर देता है। यह इस विद्या की पॉपुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण है। यहां जन्म से ही टैलेंटेड और लक्ष्य के प्रति जुनून रखने वाले जिन खास 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, वे एक खास मूलांक से जुड़े होते हैं। आइए जानते हैं, किस मूलांक में पैदा हुए व्यक्तियों में ऐसे गुण और विशेषताएं पाई जाती हैं?

बुद्धि से निकालते हैं हर समस्या का हल

यहां जन्म से ही टैलेंटेड और लक्ष्य के प्रति जुनून रखने वाले जिन खास 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की जा रही है, अंक ज्योतिष के अनुसार, उनका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के लोगों को चुनौतियों और समस्याओं का हल ढूंढने में मजा आता है और बिना समस्या समाधान किए बिना रुकते नहीं हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, दरअसल ये लोग किसी भी समस्या का विश्लेषण करने और उसका तार्किक समाधान खोजने में माहिर होते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

मूलांक 3 की तारीखें

mulank-3-dates

---विज्ञापन---

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी माह की 3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 वाले लोगों की एक खास प्रवृत्ति यह होती है कि ये लोग बुद्धि और विवेक के धनी होते हैं और अक्सर शांत और संतुष्ट जीवन जीना पसंद करते हैं। इस प्रकार का जीवन पाने के लिए वे हमेशा प्रतिबद्ध होकर ही कोई काम करते हैं।

मूलांक 3 के स्वामी ग्रह

इस मूलांक के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं। अंक ज्योतिष में इनको धन और ज्ञान का दाता बताया गया है। इस शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति ग्रह किसी व्यक्ति के तर्क, बुद्धि, योजना, दूरदृष्टि, विवाह, पत्नी और संतान के पक्ष को गहराई से प्रभावित करते हैं।

मंजिल हासिल कर ही लेते हैं दम

mulank-3-people

किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीखों में इस दुनिया में आए व्यक्ति आत्मविश्वास से भरे होते हैं। उन्हें अपना लक्ष्य तय करना न केवल पसंद होता है, बल्कि लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ये लोग से ही नहीं बल्कि दिमाग लगाकर और एक अच्छी योजना बनाकर कड़ी मेहनत करते हैं और मंजिल हासिल कर ही दम लेते हैं।

बेहद महत्वाकांक्षी होते हैं ये लोग

मूलांक 3 जातक (व्यक्ति) बहुत ही बुद्धिमान और विद्वान होते हैं। ‘ज्ञान पिपासु’ शब्द इनके लिए ही बना है, क्योंकि इनमें ज्ञान प्राप्त करने की तीव्र इच्छा होती है। इनकी बौद्धिकता इन्हें अक्सर महत्वाकांक्षी बना देती है। महत्वाकांक्षाएं भी छोटी नहीं बल्कि बड़ी ओर ऊंची होती हैं।

वैवाहिक सुख और संतान सुख के धनी

mulank-3-happy-family

अंक ज्योतिष के अनुसार, बृहस्पति ग्रह विवाह और संतान के कारक होते है। यह देखा गया है कि मूलांक 3 की 4 तारीखों में जन्मे लोग गुरु बृहस्पति की कृपा से बुद्धिमान और अच्छी पत्नी पाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। गुरु ग्रह की कृपा से ये कभी निस्संतान नहीं रह सकते हैं। इनकी संतानें भी शिक्षित और संस्कारी होती हैं।

लेकिन ऐसा नहीं है कि मूलांक 3 वाले जातक गुणों की ही खान होते हैं। ये देखा गया है कि कभी-कभी ये लोग अपने ज्ञान और बुद्धि के कारण अहंकारी हो सकते हैं। अनेक मामलों में यह भी पाया गया है कि ये लोग आलसी हो सकते हैं, अपनी टालने की प्रवृति के कारण ये अपने टैलेंट का का पूरा उपयोग नहीं कर पाते हैं। पीला, लाल, और नारंगी रंग इनके लिए शुभ होता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी हस्तरेखा शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 22, 2024 06:10 PM

संबंधित खबरें