Numerology: अंक ज्योतिष एक अद्भुत विज्ञान है, जिसके माध्यम से जन्म तिथि के आधार पर किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, गुण, दोष और भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें मूलांक का बेहद अधिक महत्व है। इसका निर्धारण जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर किया जाता है। इस शास्त्र के मुताबिक, मूलांक व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है और उसके स्वभाव, रुचियों और यहां तक कि भाग्य को भी प्रभावित कर सकता है।
यहां जिन 4 तारीखों में जन्मे लोगों के लड़कियों के लिए लकी और अच्छे पति साबित होने की बात की जा रही हैं, उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के व्यक्ति न केवल रिश्तों में ईमानदार होते हैं, बल्कि जिंदगी के हर काम भी ईमानदार होते हैं। आइए जानते हैं, किन तारीख में पैदा हुए लोगों का मूलांक 4 होता, इस मूलांक के ग्रह स्वामी कौन हैं और इस मूलांक के व्यक्तियो में और क्या खास बातें और विशेषताएं होती है?
लड़कियों के लिए होते हैं बहुत लकी
यहां लड़कियों के लिए लकी और अच्छे पति साबित होने वाले जिन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों की बात की गई है, उन लड़कों का जन्म किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ होता है। वे देखने में कद के छोटे लेकिन बेहद आकर्षक हो सकते हैं। वे पत्नी को भी खूब सम्मान देते हैं और बदले में वे खुद भी काफी सम्मान और प्यार पाते हैं।
मूलांक 4 के स्वामी ग्रह
किसी भी माह की 4, 13, 22 या 31 तारीख में जन्मे मूलांक 4 के व्यक्तियों पर छाया ग्रह राहु का असर सबसे अधिक होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के स्वामी ग्रह वे ही हैं। बता दें कि राहु जिनपे मेहरबान होते हैं, उस व्यक्ति के करियर, नौकरी, व्यापार, हेल्थ और लव लाइफ में सब पॉजिटिव ही होता है।
पत्नी को पलक पर बैठाकर रखने वाले लड़के!
अंक ज्योतिष के मुताबिक लड़कियों के लिए मूलांक 4 में जन्मे लड़के बेहद लकी साबित होते हैं। इस मूलांक 4 में जन्मे लड़के अपनी पत्नियों को पलकों पर बैठाकर रखते हैं। इतना ही नहीं, वे अपना रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं यानी कह सकते हैं कि ये लड़के अच्छे पति साबित होते हैं।
आसानी से पढ़ लेते हैं मन
मूलांक 4 के व्यक्तियों की एक और खासियत है, वह है कि उन्हें दूसरों के मन को आसानी से पढ़ना भी आता है। साथ ही, दूसरों के दुख को देखकर खुद भी परेशान हो जाते है और ये जरुरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
रिश्ता और फैमिली है इनकी फर्स्ट प्रायोरिटी
इतना ही नहीं मूलांक 4 के ये लड़के सिर्फ लवर या पत्नी के लिए ही नहीं बने होते है, बल्कि ये अपने घर-परिवार और रिश्तेदारों को भी साथ लेकर चलते हैं। रिश्ते इनके लिए हमेशा पहले नंबर पर आते हैं। इसके लिए ये अपने सुखों और हितों का त्याग कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम
ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat 2024: ये 5 चीजें बनाती हैं जितिया व्रत को खास, नहीं खाईं तो अधूरा रहेगा व्रत!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines