Numerology Forecast 10 July: 10 जुलाई 2026 की न्यूमरोलॉजी एनर्जी काफी खास रहने वाली है. इस दिन सूर्य और मंगल की ताकत मिलकर लोगों में कॉन्फिडेंस, जोश और कुछ बड़ा करने का जुनून बढ़ा सकती है. ऐसा लग सकता है कि अब पुराने अटके कामों को आगे बढ़ाने और नए मौके पकड़ने का सही समय आ गया है. अगर आप किसी नए प्रोजेक्ट, बिजनेस प्लान या करियर से जुड़े बड़े फैसले को लेकर सोच रहे हैं, तो यह दिन आपको एक्शन लेने का हौसला दे सकता है. लेकिन ध्यान रखें, किसी से बेवजह बहस या टकराव से बचें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएंगे, तो सफलता मिलने के चांस बढ़ सकते हैं. नौकरी, बिजनेस और पर्सनल लाइफ में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
अंक ज्योतिष के अनुसार, 10 जुलाई का मूलांक 1 (1+0) बनता है. इसे सूर्य का अंक माना गया है, जो आत्मविश्वास, लीडरशिप, पहचान और नई शुरुआत की ऊर्जा देते हैं. वहीं पूरी तारीख 10-07-2026 का योग करने पर 1+0+0+7+2+0+2+6 = 18, फिर 1+8 यानी भाग्यांक 9 आता है. अंक 9 मंगल का अंक है, जो हिम्मत, मेहनत, जोश और तेज फैसले लेने की क्षमता से जुड़ा है. इस तरह 10 जुलाई को सूर्य और मंगल का मेल लोगों को आगे बढ़ने, रिस्क लेने और अपने लक्ष्य पर फोकस करने की प्रेरणा दे सकता है. खासकर मैनेजमेंट, राजनीति, स्पोर्ट्स, स्टार्टअप, डिफेंस और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह दिन नए मौके लेकर आ सकता है. आइए जानते हैं, 10 जुलाई का यह खास अंक योग किन 3 मूलांक वालों के लिए सबसे ज्यादा शुभ साबित हो सकता है?
10 जुलाई के लिए जुलाई मूलांक 1 का भविष्यफल
10 जुलाई का दिन मूलांक 1 वालों के लिए काफी एक्टिव और पॉजिटिव रह सकता है. सूर्य की ऊर्जा आपके अंदर आत्मविश्वास बढ़ा सकती है. आप अपने फैसलों को लेकर ज्यादा स्पष्ट महसूस करेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. बॉस और सीनियर्स आपकी मेहनत को नोटिस कर सकते हैं. बिजनेस करने वालों के लिए नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे. किसी पुराने आइडिया पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं. पैसों से जुड़े मामलों में सुधार देखने को मिल सकता है. निवेश करने से पहले पूरी जानकारी जरूर लें. रिश्तों में आपका दबदबा थोड़ा ज्यादा रह सकता है, इसलिए बातचीत में नरमी रखें. विद्यार्थियों के लिए यह समय लक्ष्य पर फोकस करने का है. सेहत के मामले में ऊर्जा अच्छी रहेगी. बस ओवरकॉन्फिडेंस से बचना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें: Money Astrology Remedies: इनकम नहीं बढ़ रही, हाथ है खाली? राशि के अनुसार अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, भर जाएगी तिजोरी
10 जुलाई के लिए मूलांक 5 का भविष्यफल
मूलांक 5 वालों के लिए 10 जुलाई का दिन नए मौके लेकर आ सकता है. इस मूलांक पर बुध की ऊर्जा का प्रभाव माना जाता है और सूर्य-मंगल का योग आपको तेजी से फैसले लेने की क्षमता दे सकता है. नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट या सीखने का अवसर मिल सकता है. कम्युनिकेशन और नेटवर्किंग से फायदा मिलेगा. मीडिया, मार्केटिंग, ऑनलाइन काम या व्यापार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रह सकता है. अचानक किसी पुराने संपर्क से लाभ का रास्ता खुल सकता है. आर्थिक मामलों में आमदनी बढ़ाने के नए विचार आएंगे. हालांकि जल्दबाजी में कोई बड़ा खर्च करने से बचें. परिवार में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. प्रेम संबंधों में खुलकर बातचीत करने से गलतफहमियां दूर होंगी. विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी तैयारी में सफलता के संकेत हैं. अपनी क्रिएटिव सोच का पूरा इस्तेमाल करें.
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य
10 जुलाई के लिए मूलांक 9 का भविष्यफल
10 जुलाई की सूर्य और मंगल वाली ऊर्जा मूलांक 9 वालों के लिए खास लाभकारी रह सकती है. मंगल से जुड़े इस मूलांक के लोग आज ज्यादा जोश और आत्मविश्वास महसूस कर सकते हैं. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम गति पकड़ सकता है. करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं. नौकरी में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है. व्यापारियों के लिए नई डील या बड़ा ग्राहक जुड़ने के योग बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयास सफल हो सकते हैं. किसी पुराने निवेश या मेहनत का फायदा मिल सकता है. परिवार में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. गुस्से और जल्दबाजी पर नियंत्रण रखें, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है. फिटनेस, खेल और शारीरिक गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साह बढ़ाने वाला रहेगा. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखेंगे तो बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Kundali Pitru Dosha: जन्म कुंडली के ये संकेत हैं पितृ दोष के लक्षण, जानें कैसे करें पहचान और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
20 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines