आज के समय में ज्यादातर लोग खुद का काम करना पसंद करते हैं। इसके लिए कोशिश कई लोग करते हैं, पर सफलता कुछ ही लोगों को मिल पाती है। हालांकि व्यक्ति को ये पहले ही पता चल सकता है कि उसके लिए बिजनेस करना शुभ रहेगा या नहीं। अंक शास्त्र में बताया गया है कि जन्म तिथि की मदद से प्रत्येक व्यक्ति को अपने भविष्य से जुड़ी कई जरूरी बातों के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि ये भी पता चल सकता है कि उनके लिए खुद का काम करना सही रहेगा या नहीं।
चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे लोगों के लिए खुद का काम यानी बिजनेस करना अच्छा रहता है। यदि वो मन लगाकर काम करते हैं, तो उन्हें जीवन में आसानी से ऊंचा मुकाम हासिल हो जाता है।
इन लोगों को करना चाहिए खुद का बिजनेस!
अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी माह की 1, 3, 8, 10, 14, 19, 21, 24, 28 और 30 तारीख पर जन्मे लोगों के लिए खुद का काम करना लकी रहता है। ये लोग रिस्क लेने से डरते नहीं हैं और मन लगाकर काम करते हैं। इन लोगों के अंदर लीडरशिप क्वालिटी होती है। इसके अलावा ये अपने काम में 100% देते हैं और उसे सफल बनाने के लिए दिनरात मेहनत करते हैं। इसी वजह से इनके लिए खुद का बिजनेस करना अच्छा रहता है। यदि ये लोग खुद का काम करते हैं, तो बहुत ही कम समय में जीवन में ऊंचाई पर पहुंच जाते हैं। इसके अलावा इनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहती है।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
इन लोगों का कभी न दुखाएं दिल
अंक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उन्हें झूठ और झूठ बोलने वाले व्यक्ति से नफरत होती है। यदि कोई व्यक्ति इन्हें धोखा देता है तो उसे ये माफ तो कर देते हैं पर उसके धोखे को कभी भूलते नहीं हैं। इसलिए इन लोगों का कभी दिल नहीं दुखाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: हर काम में लें इन नाम वाली लड़कियों की सलाह, नहीं अटकेगा कोई कार्य!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
13 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
19 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines