कभी न कभी आपका सामना ऐसे लोगों से जरूर हुआ होगा जो आसानी से हर किसी के दोस्त बन जाते हैं और देखते ही देखते उनके दिल में खास जगह बना लेते हैं। ये लोग कुछ ही समय में लोगों के साथ घुल-मिल जाते हैं और उनके राजदार बन जाते हैं। हालांकि कुछ लोगों के अंदर ये खूबी जन्म से ही होती है।
अंक शास्त्र की मानें तो कुछ ऐसी तिथियां हैं, जिन पर जन्मे व्यक्ति आसानी से सभी के दिल में जगह बना लेते हैं और हर समय लोगों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। चलिए जानते हैं किस मूलांक के लोग कुछ ही समय में हर किसी के फेवरेट बन जाते हैं।
मूलांक 5 के लोगों की खूबियां
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 है। मूलांक 5 के लोगों का स्वभाव बहुत अच्छा होता है। ये आसानी से सभी के दिल में जगह बना लेते हैं। इन लोगों को लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं होता है। ये अपने काम से काम रखते हैं और ज्यादा किसी के जीवन में दखलअंदाजी नहीं करते हैं। लेकिन जिससे ये दोस्ती करते हैं, उसका साथ मुश्किल से मुश्किल घड़ी में निभाते हैं।
मूलांक 5 के लोगों का दिमाग तेज और कम्युनिकेशन पावर बहुत स्ट्रांग होती है। जो भी काम ये पूरे मन से करते हैं, उन्हें उसमें सफलता जरूर मिलती है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: प्रेम संबंध के लिहाज से मई का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पंडित सुरेश पांडेय से जानें राशिफल
किस क्षेत्र में बनाएं करियर?
- मूलांक 5 के लोगों को खुद का बिजनेस जरूर करना चाहिए।
- रिसर्च का काम करना भी मूलांक 5 के लोगों के लिए अच्छा रहता है।
- मार्केटिंग लाइन में भी इन्हें सफलता मिलने की संभावना अधिक है।
- अध्यापक, अकाउंटेंट या पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में भी मूलांक 5 के लोग अपना हाथ आजमा सकते हैं।
जीवन में सफल होने के उपाय
- मूलांक 5 के लोगों को भगवान गणेश जी की पूजा करनी चाहिए। इससे उन्हें विशेष लाभ होता है।
- यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहें तो नियमित रूप से गाय को हरा चारा खिलाएं।
- हरे रंग के कपड़े पहनना मूलांक 5 के लोगों के लिए शुभ रहता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: बुध की कृपा से 3 राशियों को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, 2 के रिश्ते में आ सकती है दरार
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
3 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines