Mulank 8 Love Life Prediction: हर एक अंक की अपनी खासियत है, जिसका अच्छा खासा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है। अंकों के प्रभाव के कारण ही कई बार दो लोगों के बीच की दोस्ती कुछ ही समय में गहरी हो जाती है। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों को देखकर गुस्सा आता है। कभी आपने उनसे बात भी नहीं की, लेकिन उनका चेहरा देखकर आपका मूड खराब हो जाता है। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो उसका कारण अंकों का प्रभाव हो सकता है। जब दो दुश्मन अंक साथ में आते हैं तो उसका असर लोगों के रिश्तों पर भी पड़ता है। इसी वजह से कई बार लोगों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चलती है।
आज हम आपको मूलांक 8 से जुड़ी महत्वपूर्ण धार्मिक बातों के बारे में बता रहे हैं। साथ ही आपको ये भी पता चलेगा कि अगर पति-पत्नी दोनों का ही मूलांक 8 हो तो उनकी शादी चलने की कितनी संभावना होती है।
मूलांक 8 का स्वामी ग्रह क्या है?
जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 है। शनिदेव मूलांक 8 के स्वामी हैं। शनिदेव को न्याय और कर्मफल का दाता माना जाता है, जो अन्य ग्रहों की तुलना में सबसे धीमे चलते हैं। शनिदेव सूर्य देव के पुत्र हैं, लेकिन इन दोनों के बीच शत्रुता का भाव है। शनि ग्रह का प्रत्येक व्यक्ति के प्रेम जीवन पर काफी गहरा सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिसका आकलन कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति को देखकर किया जा सकता है।
मूलांक मिले तो क्या नहीं चलती शादी?
मूलांक 8 वाले काफी समझदार होते हैं। बहुत ही कम उम्र में इन्हें अच्छे-बुरे की समझ होने लगती है। ये आसानी से किसी की बातों में नहीं आते हैं। हालांकि ये लोग बहुत सोचते हैं। ये अपने हर रिश्ते को ईमानदारी से निभाते हैं और रिश्तों को बचाने की हर कोशिश करते हैं। जब इन्हीं क्वालिटी वाले दो लोग मिलेंगे और साथ रहेंगे, तो उनके बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनती है।
ये आसानी से अपने पार्टनर की भावनाओं और सोच को समझ पाते हैं। इन लोगों के जिंदगी को देखने का नजरिया एक जैसा होता है, जिसके कारण इनकी शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहती है। यदि इनकी कभी लड़ाई होती भी है तो उसे ये बातचीत से सुलझा लेते हैं।
ये भी पढ़ें- Guru Gochar: कर्क समेत इन 3 राशियों के करियर को लगेंगे चार चांद, गुरु ने किया आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines