Navpancham Yoga: राहु-मंगल के नवपंचम योग से 5 राशियों पर टूटेगा आफत का पहाड़, बिगड़ सकते हैं बने हुए काम!

Navpancham Rajyog: 20 अक्टूबर को कर्क राशि में जाने के बाद मंगल ग्राह नीच के होकर निर्बली हो गए हैं और वे राहु के साथ नवपंचम योग बना रहे हैं। इन दोनों ग्रहों के इस योग से 5 राशियों के ऊपर मुसीबतें आ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

mangal-rahu-navpancham-yog

Navpancham Yoga: मंगल ग्रह एक निश्चित समय के बाद अपना राशि परिवर्तन करते हैं। 20 अक्टूबर, 2024 से कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। कर्क राशि मंगल ग्रह की नीच की राशि है। जिसमें गोचर करने से उनका प्रभाव बहुत कम हो गया है। वहीं उनका एक विशेष संयोग राहु ग्रह के साथ बन रहा है, जो उन्हें दूषित कर उनकी अशुभता बढ़ा रहा है। बता दें कि जब कोई ग्रह कमजोर होता है, तो वह दूसरे ग्रहों से गहराई से प्रभावित होता है। राहु एक पापी ग्रह है, जो मंगल पर अपनी दृष्टि डाल कर उसकी क्रूरता को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, मंगल ग्रह के कर्क राशि में जाते ही, उनका मीन राशि में बैठे राहु के साथ नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में वे एक-दूसरे के पांचवें और नौवें भाव में होने से कुछ राशि के जातकों के ऊपर विशेष रूप से नकारात्मक असर डालने में सक्षम हैं। इसके साथ ही राहु इस समय काफी बलशाली हैं, जिससे मंगल और भी पीड़ित हो सकते हैं। आइए जानते हैं, राहु-मंगल के नवपंचम योग से किन राशियों के जातकों के जीवन में आफत का पहाड़ टूट सकता है?

विज्ञापन

राहु-मंगल के नवपंचम योग का राशियों पर असर

वृषभ राशि

राहु-मंगल के नवपंचम योग का पर काफी नकारात्मक असर होने की आशंका है। आपका धैर्य कम हो सकता है, चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। आय के स्रोतों में रुकावट आ सकती है, आर्थिक नुकसान हो सकता है। सहकर्मियों के साथ मतभेद हो सकते हैं, कार्यस्थल पर तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है, ग्राहकों से विवाद हो सकते हैं। कारोबारी यात्रा के दौरान परेशानियां हो सकती हैं, धन हानि हो सकती है। बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं। लव लाइफ पर नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा। धोखा मिलने का डर बना रहेगा।

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन में राहु-मंगल के नवपंचम योग के असर से मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चिंता और तनाव बढ़ सकता है, निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। व्यापार में नुकसान हो सकता है, निवेश से लाभ नहीं होगा। पदोन्नति के अवसर कम हो सकते हैं, नौकरी बदलने की स्थिति बन सकती है। व्यापारिक साझेदारी में समस्याएं आ सकती हैं, प्रतिस्पर्धी मजबूत हो सकते हैं। सरकारी बाधाएं आने के योग हैं। यात्रा से कोई लाभ नहीं होगा, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस योग के अशुभ असर से विवाह में देरी हो सकती है।

वृश्चिक राशि

राहु-मंगल के नवपंचम योग के असर से वृश्चिक राशि वाले जातक बेहद परेशान रह सकते हैं। क्रोध और आक्रामकता बढ़ सकती है, संदेह की भावना प्रबल हो सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, धन हानि हो सकती है। बॉस से विवाद हो सकता है, नौकरी जाने का खतरा हो सकता है। व्यापार में घाटा हो सकता है, नए निवेश से बचना चाहिए। यात्रा के दौरान दुर्घटना का खतरा हो सकता है, धन हानि हो सकती है। मैरिड लाइफ में तलाक की नौबत आ सकती है।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए राहु-मंगल के नवपंचम योग नेगेटिव होने के योग दर्शा रहा है। अहंकार बढ़ सकता है, दूसरों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। करियर में रुकावटें आ सकती हैं, पदोन्नति में देरी हो सकती है। कार्यभार बढ़ सकता है, मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं, कर्मचारियों से समस्याएं हो सकती हैं। यात्रा से तनाव बढ़ सकता है, कोई बना हुआ महत्वपूर्ण काम नहीं बन पाएगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव हो सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक राहु-मंगल के नवपंचम योग के असर के कारण बेहद मुश्किलों में घिर सकते हैं। भ्रम और आत्मविश्वास की कमी हो सकती है, नकारात्मक विचारों का हावी होना। आय के नए स्रोत खुलने में मुश्किल होगी। नौकरी में असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। व्यापार में अनिश्चितता की स्थिति बनी रह सकती है। कारोबारी यात्रा के दौरान धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। मैरिड लाइफ में विवाद बढ़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में अस्थिरता हो सकती है, रिश्ते भी टूट सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ