Aaj Ka Rashifal: अच्छा या बुरा, आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 7 मार्च 2026 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा या बुरा, इस बारे में आपको दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है. यहां पर आप आज यानी 7 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में जान सकते हैं, जो कि पं. सत्यम विष्णु अवस्थी द्वारा ग्रहों और नक्षत्रों के आधार पर तैयार किया गया है.

Aaj Ka Rashifal 7 March 2026

Credit- News24 Graphics

Aaj Ka Rashifal 7 March 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 7 मार्च 2026 को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ-साथ पंचमी तिथि भी रहेगी. साथ ही वृद्धि योग, ध्रुव योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, विडाल योग, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, बालव करण और कौलव करण रहेगा. हालांकि, आज किसी भी ग्रह का राशि गोचर नहीं होने वाला है. आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं 7 मार्च 2026 के मेष से लेकर मीन राशि वालों के राशिफल के बारे में.

विज्ञापन

मेष राशि: 
यदि आप किसी के साथ प्रेम संबंध में हैं तो समय रहते अपने मन की बात कह दें. यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी. हालांकि, आपके सीधेपन का लोग आज फायदा उठाएंगे, इसलिए चालक व्यक्तियों से सावधान और सतर्क रहें. बता दें कि आज व्यापार में विस्तार और भवन परिवर्तन के योग हैं.

विज्ञापन

वृषभ राशि: 
आज आप अपने कारोबार से जुड़ा जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. साथ ही बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें. उम्मीद है कि अपनों का साथ आपके मन को शांति देगा. शाम तक धन लाभ होना भी संभव है.

मिथुन राशि: 
आज धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी. विवाह प्रस्ताव भी संबंधों में बदल सकते हैं. दिन खत्म होने से पहले मनचाही नौकरी मिलने के भी आसार हैं. आज के दिन आपको लोगों से अपनी प्रशंसा भी सुनने को मिलेगी.

विज्ञापन

कर्क राशि: 
आज इस राशि के जातकों को लेन-देन के मामलों में सावधानी से काम लेना होगा. आपकी तरक्की को देखकर विरोधी आपसे जलेंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर नए लोगों का सहयोग मिलेगा. शाम तक पूंजी निवेश से आपको धन लाभ होगा.

सिंह राशि: 
कारोबार में आज के दिन आपको मनचाही सफलता मिलेगी. आपकी मदद करने के लिए लोग तत्पर रहेंगे. आप आज किसी विवाह समारोह में भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, पुराने निवेश से लाभ की जगह नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

कन्या राशि: 
आज आपको सावधान और सतर्क रहना होगा क्योंकि विरोधी आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की सोचेंगे. आज किसी भी कार्य को अधूरा न छोड़ें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. हालांकि, कार्यक्षेत्र में आपकी सोच से अधिकारी प्रभावित होंगे.

तुला राशि: 
मनचाहा कार्य न मिलने से आपका मन खिन्न रहेगा. आज किसी के भी विवाद में दखल न दें, अन्यथा आप परेशानी में फंस सकते हैं. दिनभर पुराने रोगों से आप पीड़ित रहेंगे. हालांकि, संगठन से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि: 
आत्मविश्वास की कमी के कारण सही समय पर फैसले नहीं ले पाएंगे. हालांकि, कार्य का विभाजन करेंगे तो सरलता से काम हो जाएंगे. आज के दिन आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा.

धनु राशि: 
लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. पत्रकारिता, लेखन और रंगमंच से जुड़े लोगों के लिए ये समय बहुत उपयुक्त है. दिन खत्म होने से पहले धन संचय के योग हैं.

विज्ञापन

मकर राशि: 
आज उल्लास व उमंग के साथ दिन की शुरुआत होगी. बता दें कि दिनभर मकर राशि वालों के परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा.

कुंभ राशि: 
इस राशि के जातकों को अपने विचारों को शुद्ध करने की जरूरत है. दिन खत्म होने से पहले प्रेम प्रसंग के मामलों में सफलता मिलेगी. किसी महिला मित्र की सहायता से जरूरी कार्य पूरे होंगे. हालांकि, आज नौकरी में बदलाव होने के भी योग हैं.

विज्ञापन

मीन राशि: 
इस राशि के जातकों को सफलता पाने के लिए आज 7 मार्च 2026 को और अधिक मेहनत करनी होगी. शाम तक आप किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे. हालांकि, पुराने विवाद आज उभर सकते हैं, इसलिए अनावश्यक बहस में फंसने से बचें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ