Vaibhav Suryavanshi Success Secret: भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभर रहे युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार देश-दुनिया में सुर्खियां बटोर रहे हैं. उन्होंने मात्र 15 साल की उम्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर ली हैं. हालांकि, इसके पीछे सिर्फ उनकी मेहनत ही नहीं, बल्कि भाग्य का भी खास योगदान माना जा रहा है. उनकी कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की विशेष स्थिति से प्रभावशाली शुभ योग व राजयोग बन रहे हैं, जिन्हें उन्हें विशेष सफलता व देश-दुनिया में पहचान दिलाने वाला माना जा रहा है. इसके अलावा अंक ज्योतिष के नजरिए से भी उनका नाम और मूलांक बेहद प्रभावशाली है.
चलिए जानते हैं वैभव सूर्यवंशी की मेहनत और किस्मत के अनोखे संगम के बारे में, जिसने उन्हें आज के समय में क्रिकेट का उभरता सितारा बना दिया है.
वैभव सूर्यवंशी की जन्म कुंडली
सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी की जन्म कुंडली में धनु लग्न में राहु और चंद्र ग्रह की युति बन रही है. माना जाता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में ये विशेष संयोग बनता है, उसके कम उम्र में सफल होने की संभावना अधिक होती है. इसके अलावा कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र और Neptune के होने से उनकी खेल में रुचि बढ़ रही है, जबकि चौथे भाव में सूर्य, गुरु, मंगल और बुध ग्रह के विराजमान होने से शारीरिक क्षमता बढ़ रही है.
वहीं, दशम भाव में शनि ग्रह के होने से वैभव की मेहनत रंग ला रही है. ज्योतिष गणना का आकलन करें तो इस समय वैभव के ऊपर मंगल ग्रह की महादशा चल रही है, जिसके कारण वो कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रहे हैं. साथ ही उनकी बल्लेबाजी में मंगल ग्रह जैसा जुनून, साहस और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है.
वैभव सूर्यवंशी के नाम-सरनेम का महत्व
नाम ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का नाम ‘V’ अक्षर से शुरू होता है, वो मेहनती होने के साथ-साथ आत्मविश्वासी भी होते हैं. ऐसे लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और जल्दी से हार नहीं मानते हैं. वहीं, वैभव नाम का अर्थ शक्ति, समृद्धि, ऐश्वर्य, भव्यता, धन-दौलत और महिमा है, जबकि सूर्यवंशी शब्द सूर्य ग्रह से जुड़ा है. ऐसे में वैभव के नाम और सरनेम के साथ आने से उनकी ऊर्जा और ज्यादा बढ़ गई है, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके जीवन पर पड़ रहा है.
वैभव सूर्यवंशी का मूलांक
इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार, वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ है. अंक ज्योतिष शास्त्र की मानें तो जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 27 होती है, उनका मूलांक 9 होता है. ऐसे में वैभव का मूलांक भी 9 है, जबकि उनका स्वामी ग्रह मंगल है.
मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के सेनापति का स्थान प्राप्त है, जिनकी कृपा से व्यत्ति साहसी और आत्मविश्वासी बनता है. साथ ही अपनी मेहनत से धन-दौलत और समाज में नाम कमाता है. बता दें कि मंगल देव भूमि पुत्र भी हैं, जिनसे संबंधित लोग खेल, पुलिस या सेना जैसे क्षेत्रों में बहुत नाम कमाते हैं.
ये भी पढ़ें- Numerology: 2026 खत्म होने से पहले आपकी शादी होगी या नहीं? अपनी डेट ऑफ बर्थ से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
15 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
20 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines