Name Horoscope 2025: ज्योतिष शास्त्र में नाम के पहले अक्षर की राशि से व्यक्ति के भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती है। चाहे वो नाम पुकारने वाला हो या फिर जन्म कुंडली के हिसाब से नाम रखा गया हो, आप उस नाम की राशि से भविष्य के बारे में जान सकते हैं। आपकी राशि क्या है ये जानने के लिए बस नाम का पहला अक्षर देखना होता है। राशि पर होने वाले असर का व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। अगर कोई ग्रह चाल बदल रहा है तो इसका खास प्रभाव 12 राशियों पर शुभ व अशुभ फलों के साथ पड़ता है।
कैसा रहेगा साल 2025?
ज्योतिषी राहुल भार्गव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से कुछ नाम के शुरुआती अक्षरों वालों के लिए जानकारी दी है कि उनके लिए साल 2025 कैसा रहने वाला है। अगर आपका नाम A, D, G, M, P, R, S या V अक्षर से शुरू होता है तो आइए जानते हैं आपके लिए नया साल 2025 कैसा रहेगा?
खुशियों की बहार लाएगा साल 2025
ज्योतिषी राहुल भार्गव के अनुसार साल 2025 कुछ लोगों के लिए बेहतरीन रहेगा। A, D, G, M, P, R, S या V अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों के लिए नया साल खुशियों की बहार लेकर आएगा। इस साल दो बड़े ग्रहों गोचर से व्यक्ति के जीवन पर खास असर पड़ सकता है।
शनि और गुरु का राशि परिवर्तन 2025
साल 2025 में कर्मफल दाता शनि और ज्ञान के देवता देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में A, D, G, M, P, R, S और V नाम के अक्षर वालों के लिए नया साल उत्तम रहेगा। इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से प्यार और शादी के मामले में सफलता हासिल होगी। अविवाहित के विवाह का योग बनेगा। कामकाज में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- नए साल से पहले 3 राशियों पर मेहरबान होंगे शनि, गुरु बृहस्पति ग्रह के नक्षत्र में करेंगे प्रवेश
साल 2025 में ये राशियां रहेंगी खुशकिस्मत
- A- मेष राशि
- D- मीन राशि
- G- कुंभ राशि
- M- सिंह राशि
- P- कन्या राशि
- R- तुला राशि
- S- कुंभ राशि
- V- वृषभ राशि
ये भी पढ़ें- नए साल से 3 राशियों पर शनिदेव की मेहरबानी, 2025 में धारण करेंगे चांदी का पाया
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 hr agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines