---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shani Gochar: नए साल से 3 राशियों पर शनिदेव की मेहरबानी, 2025 में धारण करेंगे चांदी का पाया

Shani Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, आइए जानते हैं किन 3 राशियों पर शनिदेव की खास मेहरबानी हो सकेगी।

---विज्ञापन---

Shani Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह किसी एक राशि में निश्चित समय के लिए विराजमान रहते हैं। सभी 9 ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। साल 2025 में करीब ढाई साल बाद कर्मफल दाता शनिदेव राशि परिवर्तन करने वाले हैं। 29 मार्च 2025 में कुंभ राशि से निकलकर शनि ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी साल शनि ग्रह द्वारा चांदी का पाया भी धारण किया जाएगा, जिसके शुभ फलों की प्राप्ति 3 राशि के लोगों को हो सकेगी।

शनि कितने तरह के धारण करते हैं पाया?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि ग्रह द्वारा जब किसी राशि में प्रवेश किया जाता है तब लग्न उदय से चंद्रमा की स्थिति के माध्यम से पाये यानी पांव निर्धारित होता है कि शनि ग्रह द्वारा कौन सा पाया धारण किया जाएगा। शनि के चार तरह के पांव या पाया होते हैं- सोना, चांदी, लोहा और तांबे के पांव होते हैं। 2025 में शनि ग्रह द्वारा गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली मीन राशि में प्रवेश किया जाएगा। इस दौरान उदय लग्न से दूसरे चरण में चंद्रमा, 5वें और 9वें घर में शनि के होने से चांदी का पाया धारण करते हैं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

शनि द्वारा चांदी का पाया धारण करने से सभी कार्य सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। धन लाभ होने का योग प्राप्त हो सकेगा। करियर और व्यापार दोनों में तरक्की मिलने की संभावना है। घर-परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। बिगड़े कार्य पूरे होंगे। मेहनत का फल प्राप्त कर सकेंगे। नए कार्य में रुचि बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Shani Ki Sade Sati: 7 साल तक ये राशि रहे सावधान! 2032 तक झेलना पड़ेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप

---विज्ञापन---

तुला राशि

पारिवारिक समस्याओं से छुटकारा पा सकेंगे। कर्ज से मुक्ति के लिए समय अच्छा रहेगा। सभी काम में सफलता हासिल करेंगे। घर या गाड़ी खरीदने का विचार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का साथ प्राप्त हो सकेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकेगी। सामाजिक कार्यों को करने के लिए आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए शनि का चांदी पाया धारण करना उत्तम साबित हो सकेगा। सभी कार्य पूरे होंगे। समाज में मान और सम्मान बढ़ सकेगा। जातकों के लिए आने वाला समय उत्तम रहेगा। नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक धन लाभ हो सकेगा और इसके लिए नए दरवाजे भी खुलते दिखेंगे। दिन रात मेहनत करना और अच्छे कर्मों का फल जल्द मिल सकता है। शनि गोचर कुंभ राशि के लोगों के लिए उत्तम रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Mithun Horoscope 2025: करियर, व्यापार, नौकरी और संबंध के लिहाज से कैसा रहेगा पूरा साल? जानें मिथुन राशि का वार्षिक राशिफल

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2024 03:37 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola