Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र की शाखाओं में एक नाम ज्योतिष भी आता है। नाम ज्योतिष में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर को देखकर उसके बारे में सब कुछ बताया जा सकता है। नाम ज्योतिष शास्त्र में व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है। कहा जाए तो इस शास्त्र की मदद से किसी भी व्यक्ति की जानकारी जुटाई जा सकती है, क्योंकि किसी भी व्यक्ति का नाम उसकी जन्मकुंडली से संबंध रखता है। जन्मकुंडली से उस व्यक्ति के करियर, लव लाइफ, वैवाहिक जीवन, स्वभाव आदि सभी चीजों के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। आज इस खबर में नाम ज्योतिष से जानेंगे कि R नाम वाले लोग कैसे होते हैं।
R नाम वाले लोगों का स्वभाव
नाम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, R नाम वाले लोगों का स्वभाव शांत, हंसमुख और मिलनसार होता है। कहा जाता है कि R नाम वाले लोग जब भी बोलते हैं सोच-समझ कर ही बोलते हैं। साथ ही R नाम वाले लोग आत्मविश्वासी और महत्वाकांक्षी होते हैं। ये लोग किसी भी कार्य को करने में माहिर होते हैं। कहा जाता है कि ये लोग जब किसी कार्य को करने के लिए ठान लेते हैं उन्हें पूरा करके ही छोड़ते हैं।
R नाम वाले लोग काफी मेहनती भी होते हैं। R नाम वाले लोगों की ईमानदारी के कारण इनके अच्छे दोस्त बन जाते हैं। कहा जाता है कि R नाम वाले लोग किसी की परवाह किए बिना ही अपना कार्य करते हैं। R नाम वाले लोग ये नहीं सोचते हैं कि लोग मेरे बारे में क्या बोल रहे हैं और क्या सोच रहे हैं। ये हर पल खुशी से जीवन यापन करना चाहते हैं।
करियर के मामले में कैसे होते हैं R नाम वाले लोग
नेम एस्ट्रोलॉजी के अनुसार, R नाम वाले लोग अपने जीवन में खूब नाम और तरक्की कमाते हैं। ये लोग जीवन में आ रही किसी भी तरह की कठिनाइयों से नहीं डरते हैं, बल्कि डटकर सामना भी करते हैं। R नाम वाले लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। बता दें कि ये लोग व्यापारी, उद्यमी या अच्छे प्रबंधन बनते हैं। मान्यता है कि ये लोग अपनी बातों से किसी से भी अपना बात मनवाने में माहिर होते हैं। इसलिए ये अच्छे राजनीति या सार्वजनिक आंदोलन के कार्यकर्ता भी बन जाते हैं।
यह भी पढ़ें- छत पर कौवे आने पर कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ये गलती, जानें यहां
यह भी पढ़ें- विघ्नहर्ता इन राशि के लोगों पर हर समय रहते हैं मेहरबान, कभी नहीं छोड़ते साथ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी नाम ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
3 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
4 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines