हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Budh Gochar 2025: बुध कब करेंगे अपनी राशि मिथुन में गोचर, जानें ज्योतिष महत्व और सभी 12 राशियों असर

सूर्य की परिक्रमा करने वाली सभी ग्रहों में सबसे तेज और शुभ ग्रह बुध के राशि परिवर्तन का सीधा असर जातक के जीवन पर पड़ता है। उनका आधिपत्य मिथुन और कन्या राशि पर है। चलिए जानते हैं कि वर्ष 2025 में बुध अपनी स्वयं की राशि मिथुन में कब गोचर करेंगे, इस गोचर का ज्योतिषीय दृष्टि से क्या महत्व है और यह सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा?

विज्ञापन

Budh Gochar 2025: व्यक्ति के वाणी, विचार और व्‍यापार पर बुध ग्रह का प्रभाव सबसे अधिक देखा जाता है। वे मिथुन और कन्‍या राशि के स्वामी ग्रह हैं। सूर्य की परिक्रमा करने वाले ग्रहों में बुध की गति सबसे अधिक है। वे सूर्य की परिक्रमा 88 दिनों में पूरी कर लेते हैं। इसलिए बुध को ‘क्षिप्र ग्रह’ कहा गया है। वे एक राशि में लगभग 21 दिनों तक गोचर करने एक बाद दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं। आइए जानते हैं, बुध अपनी राशि मिथुन में कब गोचर करेंगे, मिथुन राशि में बुध गोचर का ज्योतिष महत्व क्या है और सभी 12 राशियों पर इस गोचर का क्या असर होगा?

बुध का अपनी राशि मिथुन में गोचर

मिथुन राशिचक्र की तीसरी राशि है, जो वायु तत्व से संबंधित है। इस राशि के जातक बुद्धिमान, संचार कौशल से युक्त, विनम्र और व्यावहारिक होते हैं। इस राशि में बुध गोचर काफी लाभकारी माना जाता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल जून महीने की शुरुआत में बुध का गोचर वृषभ राशि से मिथुन राशि में होने जा रहा है। वे 6 जून, 2025 को सुबह में 9 बजकर 29 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में वे 22 जून तक विराजमान रहेंगे।

मिथुन राशि में बुध गोचर का ज्योतिष महत्व

मिथुन राशि में बुध के गोचर से बुध स्वगृही होते हैं, इसलिए बुध के गोचर का ज्योतिषीय महत्व अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। इस स्थिति में बुध ग्रह से प्रभावित जातकों की बौद्धिक क्षमता, संप्रेषण कला और तर्कशक्ति चरम पर होती है। मिथुन में गोचर करते समय बुध ग्रह का सबसे अधिक असर जातक की बुद्धिमत्ता, वाणी, व्यापार, संचार और लेखन कार्यों पर पड़ता है। नई चीज़ें सीखने में रुचि बढ़ती है। कारोबारी मीटिंग और व्यापारिक साझेदारी सफल होती हैं। मीडिया, विज्ञापन और शिक्षा क्षेत्र में लाभ होता है।

विज्ञापन

मिथुन राशि में बुध गोचर का राशियों पर असर

बुद्धि, संचार और व्यापार के कारक ग्रह बुध का मिथुन राशि में गोचर सभी राशियों को व्यापक रूप से प्रभावित करेगा है। यह उनकी स्वराशि है, जिसमें बुध बली यानी मजबूत हो जाते हैं। यह गोचर मानसिक स्पष्टता, व्यापारिक निर्णय, यात्राओं और संवाद में प्रगति लाता है। आइए जानते हैं, बुध का यह गोचर किस राशि पर क्या प्रभाव डालेगा?

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में यहां से होता है मां लक्ष्मी का प्रवेश, भूल से भी न करें ये 7 गलतियां, वरना लौट जाएंगी धन की देवी

विज्ञापन

मेष राशि

इस अवधि में आपकी सोच और संवाद शैली प्रभावशाली होगी। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे और विचारों में स्पष्टता आएगी। लेखन, मीडिया, मार्केटिंग या शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए समय बेहद लाभकारी रहेगा। यात्रा और संपर्क के माध्यम से नए अवसर सामने आ सकते हैं।

वृषभ राशि

इस दौरान वित्तीय मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। बुद्धिमानी से किए गए फैसले आर्थिक दृष्टि से लाभदायक सिद्ध होंगे। बोलचाल में संतुलन बना रहेगा जिससे पारिवारिक और सामाजिक संबंध सुदृढ़ होंगे। किसी पुराने विचार या योजना पर अब ठोस रूप से काम संभव होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और विचारों की स्पष्टता से आप दूसरों पर प्रभाव डालेंगे। संचार शैली में आकर्षण आएगा और लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय उपयुक्त है और व्यक्तिगत पहचान को निखारने का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि

बुध के इस गोचर से आपके अंदर विचारों की गहराई बढ़ेगी और विश्लेषण करने की क्षमता में सुधार होगा। कुछ मामलों में अंतर्मन की आवाज आपके लिए सही निर्णय लेने में सहायक होगी। अनुसंधान, लेखन या रचनात्मक क्षेत्रों में आपकी दक्षता बढ़ेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

मिथुन राशि में बुध गोचर से सिंह राशि के जातकों की सामाजिक और पेशेवर संबंधों में मजबूती आएगी। मित्रों व सहयोगियों से बेहतर तालमेल बन सकेगा। टीमवर्क या नेटवर्किंग से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। आपके सुझाव और विचारों को सराहना मिलेगी, जिससे आगे नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि

आपकी योजनाएं और कार्यशैली लोगों को प्रभावित करेंगी। नेतृत्व से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। बुद्धिमत्ता और विवेक से आप अपनी जिम्मेदारियों को कुशलतापूर्वक निभाएंगे। करियर में ठोस निर्णय लेने का यह अच्छा समय हो सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

नई चीजें सीखने और ज्ञान में वृद्धि का यह अच्छा समय है। आपकी सोच में खुलेपन और दूरदर्शिता का समावेश होगा। विदेश या उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। विचारों की अभिव्यक्ति प्रभावी और प्रेरणादायक रहेगी।

वृश्चिक राशि

बुध के गोचर से आपका विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण मजबूत होगा। जटिल विषयों को समझने की आपकी क्षमता बढ़ेगी। आप गोपनीय या संवेदनशील जानकारियों को संभालने में दक्ष रहेंगे। मानसिक सतर्कता और सूझबूझ से निर्णय लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

इस दौरान आपकी साझेदारी और संवाद में सुधार होगा। आप दूसरों के दृष्टिकोण को समझने में सक्षम होंगे और अपनी बात को भी प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे। व्यावसायिक या निजी जीवन में आपसी तालमेल बेहतर होगा, जिससे योजनाओं पर सफलतापूर्वक काम किया जा सकेगा।

मकर राशि

कार्य-प्रणाली में सुधार और दक्षता आएगी। आप अपने विचारों को व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने में सफल रहेंगे। समय प्रबंधन बेहतर रहेगा और काम में सूझबूझ से निपुणता दिखाई देगी। तर्क और विश्लेषण आधारित कामों में सफलता की संभावना है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति बढ़ेगी। कला, लेखन, संगीत या शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। आप अपने विचारों को आकर्षक और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करेंगे, जिससे दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

मीन राशि

आपका ध्यान घर-परिवार और निजी जीवन की ओर रहेगा, जिसमें संवाद की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। किसी पुराने विचार को नया रूप देकर आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। मानसिक स्पष्टता और वाणी में सौम्यता के कारण वातावरण सुखद बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: Swapna Shastra: नींद में दिखने वाले ये 7 संकेत, जिंदगी में मचा सकते हैं उथल-पुथल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola