Mangal gochar: ज्योतिष में मंगल को एक उग्र ग्रह माना गया है। यह जन्मकुंडली में मांगलिक दोष का भी कारण बनता है। इसे युद्ध, साहस, पराक्रम, वीरता तथा भूमि का कारक बताया गया है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यदि मंगल किसी कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में हो तो यह मंगल दोष बनाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति के भाग्य में कई तरह की रुकावटें आ जाती हैं।

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार आज मंगल 13 जनवरी 2023 को दोपहर 12.07 बजे वृषभ राशि में मार्गी होगा। इस खगोलीय घटना का सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियों के लिए यह बहुत ही शुभ रहेगा। जानिए किन राशियों के लिए मार्गी मंगल शुभ रहेगा।

विज्ञापन

मंगल के मार्गी होने का सभी राशियों पर होगा यह असर (Mangal gochar)

मेष (Mesh Rashifal in Hindi)

फिलहाल मंगल के वक्री होने के कारण मेष राशि वाले कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। मंगल मार्गी होते ही हालातों में सुधार होगा। हेल्थ भी पहले से सही रहेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले से सृदृढ़ होगी। यद्यपि अभी वाहन चलाते समय आपको सावधानी रखनी चाहिए। अन्यथा किसी दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। उपाय के तौर पर आपको प्रतिदिन सात बार हनुमानचालिसा का पाठ करना चाहिए।

विज्ञापन

वृषभ (Vrishabh Rashifal in Hindi)

मंगल का मार्गी (Mangal gochar) होना वृषभ राशि के लिए अनावश्य़क खर्चों को रोकने का कारण बनेगा। हालांकि हेल्थ समस्याएं पहले की तुलना में ज्यादा बढ़ जाएंगी। किसी भी तरह का लेनदेन करते वक्त अतिरिक्त सावधानी रखें, अन्यथा पैसा फंस सकता है। अनमैरिड लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। मां भगवती की लाल पुष्पों से पूजा करना आपके जीवन में आने वाले संकटों को कम करेगा।

विज्ञापन

अन्य राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

मिथुन (Mithun Rashifal in Hindi)

मंगल ग्रह मिथुन राशि के बारहवें भाव में मार्गी होगा। ऐसे में हेल्थ सेक्टर और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए शुभ रहेगा। मैरिड लाइफ में कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लिए यही ठीक रहेगा कि आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ शांतिपूर्ण तरीके से रहें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अथवा दवाओं में अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी के मंदिर में दर्शन कर उनकी पूजा करें।

विज्ञापन

कर्क (Kark Rashifal in Hindi)

मंगल ग्रह कर्क राशि वालों के लिए दसवें घर का स्वामी ग्रह है। ऐसे में मार्गी मंगल उनके लिए कई खुशखबरियां लेकर आ रहा है। आर्थिक समस्याएं दूर होंगी, जॉब में प्रमोशन होगा, अच्छी नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कॉम्पीटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता प्राप्त होगी। बजरंग बली को मूंग के लड्डू का भोग लगाएं।

विज्ञापन

सिंह (Singh Rashifal in Hindi)

मार्गी मंगल सिंह राशि के जीवन को आसान बनाएगा। उनके जीवन में अभी तक जो भी कठिनाईयां और समस्याएं आ रही थीं, सब दूर होंगी। पर्सनेलिटी में भी एक आकर्षण आएगा, लोग सहज ही आपसे प्रभावित होने लगेंगे। पैरेंट्स के साथ संबंध मधुर बनेंगे। रियल एस्टेट और हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा बीतेगा। बुरे ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए दाएं हाथ में तांबे का कड़ा पहनें।

विज्ञापन

अन्य राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

कन्या (Kanya Rashifal in Hindi)

वक्री मंगल (Mangal gochar) के चलते माता-पिता और अन्य परिजनों के साथ कटु संबंध बने हुए थे। अब इसमें सुधार होगा, गुरुजनों के आशीर्वाद से आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। छोटे भाई-बहनों के सहयोग से आप अपना कोई नया व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। उपाय के रूप में किसी मंदिर में गुड़ और मूंगफली चढ़ाना उपयुक्त रहेगा।

विज्ञापन

तुला (Tula Rashifal in Hindi)

वक्री मंगल तुला राशि के लिए आठवें घर में मार्गी होगा। इसके चलते कुछ आकस्मिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हेल्थ और पैसे से संबंधित समस्याओं में पहले की तुलना में कुछ सुधार होगा। यथासंभव अपने से बड़ों से बात करते हुए सावधान रहें। कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोचें ताकि किसी तरह की कोई दिक्कत न झेलनी पड़े। किसी अस्पताल में ब्लड डोनेट करने से सभी समस्याएं दूर होंगी। साथ ही गरीबों को भोजन भी खिलाएं।

विज्ञापन

वृश्चिक (Vrishchik Rashifal in Hindi)

दसवें घर पर मार्गी मंगल वृश्चिक राशि के लिए शुभ रहेगा। पार्टनरशिप में चल रहे बिजनेस में मुनाफा होगा। मंगल के प्रभाव के चलते आपमें क्रोध की अधिकता हो सकती है। जल्दी आपा खोने से बचें अन्यथा मानहानि हो सकती है। मैरिड लाइफ पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर होगा अन्यथा मैरिड लाइफ में दरार भी आ सकती है। प्रतिदिन मंगल के बीज मंगल का 108 बार जप करना आपको समस्याओं से दूर रखेगा।

विज्ञापन

अन्य राशियों के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन

धनु (Dhanu Rashifal in Hindi)

छठे भाव में मंगल का मार्गी (Mangal gochar) होना धनु राशि के लिए अच्छा रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी फैसला पक्ष का होगा। हेल्थ के हिसाब से भी समय अनुकूल रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आसानी से सफलता मिल सकती है। विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। अपने रोजमर्रा के खाने में गुड़ को शामिल करें, इससे मंगल की अनुकूलता प्राप्त होगी।

विज्ञापन

मकर (Makar Rashifal in Hindi)

मार्गी मंगल परिवार में चल रहे विवादों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रेम, शिक्षा व संतान के मामलों में समय अनुकूल रहेगा। पैरेंट्स के साथ संबंध मधुर बनेंगे। हेल्थ को लेकर कुछ समस्याएं हो सकती हैं, अतः सावधान रहें और खाने-पीने में लापरवाही न करें। उपाय के रूप में किसी गरीब बच्चे को लाल रंग के वस्त्र दान करना ठीक रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ (Kumbh Rashifal in Hindi)

वक्री मंगल का मार्गी (Mangal gochar) होना आपके लिए नया वाहन लाने के संकेत बना रहा है। कोई नई प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। मंगल की अनुकूलता के चलते आप जिस भी काम को करने की सोचेंगे, उसी में सफलता प्राप्त करेंगे। गणेश जी के दर्शन करने के बाद ही नया कार्य स्टार्ट करें।

विज्ञापन

मीन (Meen Rashifal in Hindi)

मार्गी मंगल के चलते लंबे समय से चली आ रही कोई गंभीर बीमारी दूर होगी। इस दौरान आपका आत्मबल व साहस बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आध्यात्म और तंत्र-मंत्र की ओर आपकी रूचि बढ़ेगी। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे जो आपको लंबे समय में सफलता दिलाएगा। प्रतिदिन भगवान शिव को जल चढ़ाएंय़

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ