Mangal Gochar 2025: मंगल देव, जिन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। वो तय समय में राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है, तो उसका प्रभाव देश-दुनिया, मौसम और प्रकृति पर पड़ता है। इसके अलावा व्यक्ति के साहस, पराक्रम, ऊर्जा और भाई संग रिश्ते पर सबसे पहले प्रभाव पड़ता है। इसी के साथ जातक की आर्थिक स्थिति, सेहत और करियर में भी बदलाव देखने को मिलता है। चलिए अब जानते हैं जून में किस समय मंगल नक्षत्र परिवर्तन होगा और उसका शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के जीवन पर सर्वप्रथम पड़ेगा।
जून में कब-कब होगा मंगल गोचर?
वैदिक पंचांग के मुताबिक, 7 जून 2025, दिन शनिवार को प्रात: काल 02 बजकर 28 मिनट पर मंगल देव अश्लेषा नक्षत्र में से निकलकर मघा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 7 जून के बाद 30 जून 2025 को रात 8 बजकर 33 मिनट पर मंगल देव मघा नक्षत्र में से निकलकर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह 23 जुलाई 2025 तक मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: शिव तांडव स्तोत्र के पाठ से होगा महालाभ! पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व
मंगल चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य!
मेष राशि
मंगल के डबल गोचर से मेष राशि के लोगों को अत्यंत फायदा होगा। जो लोग नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं, उन्हें जून माह से पहले नई जॉब मिल सकती है। अगर बिजनेस करते हैं, तो नई डील से अपार लाभ होने की संभावना है। उम्रदराज जातकों की राजनीति में रुचि बढ़ेगी, जिसके कारण उनका समाज में नाम होगा। कपल्स के बीच प्रेम बढ़ेगा और रिश्ते में सुधार होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनका 30 जून से पहले रिश्ता पक्का हो सकता है।
कर्क राशि
मेष के अलावा कर्क राशि के जातकों की लव लाइफ पर भी मंगल नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। करियर में स्थिरता आएगी, जिससे युवाओं को मानसिक शांति मिलेगी। विदेश यात्रा या विदेश संपर्क से कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। छात्र वर्ग यदि किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें उन्हें अच्छे नंबर आएंगे। प्रमोशन का शुभ समाचार जून माह में नौकरी कर रहे जातकों को मिल सकता है। कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है, तो उसके पूर्ण होने की पूरी संभावना है।
वृश्चिक राशि
मंगल के नक्षत्र गोचर का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। माता-पिता संग अच्छा समय बिताएंगे, जिससे रिश्ते में सुधार होगा। नए कॉन्ट्रैक्ट से कारोबारियों को धन लाभ होगा। कपल्स के बीच अनबन चल रही है, तो मंगल देव की कृपा से मनमुटाव दूर होने की संभावना है। जो लोग मीडिया, हेल्थ या राजनीति से जुड़े हैं, उनका समाज में नाम होगा और आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। सेहत के लिहाज से 30 जून तक का समय उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें- Sun Transit: सूर्य गोचर से बढ़ी इन 3 राशियों की टेंशन, झेलना पड़ सकता है भारी नुकसान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
6 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
23 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines