Mahalaxmi Rajyog 2025: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के सेनापति मंगल अभी अपनी स्वराशि वृश्चिक में विराजमान हैं. ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में शक्तिशाली हो जाता है. मंगलदेव इस राशि में 7 दिसंबर तक रहेंगे. वहीं, इस बार मंगल के साथ सूर्य और बुध भी इसी राशि में उपस्थित हैं. खास बात यह है कि 20 नवंबर को चंद्रमा भी वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे मंगल और चंद्रमा का एक दुर्लभ और शक्तिशाली संयोग बनेगा. इस संयोग से ‘महालक्ष्मी राजयोग’ का निर्माण होगा, जो सभी राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा का संकेत देता है.
ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, यह योग 4 विशेष राशियों के लिए एक ‘गोल्डन टाइम’ लेकर आने एक योग दर्शा रहा है. इन राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ, करियर में उन्नति और अप्रत्याशित सफलता के शुभ अवसर प्राप्त होंगे. वे बताते हैं कि यह वह समय है जब उनकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और जीवन में समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?
मेष राशि
मंगल आपकी लग्न राशि का स्वामी है और यह योग आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध होगा. इस समय आपको करियर में बड़ी सफलता और पदोन्नति के स्पष्ट योग दिखाई दे रहे हैं. आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय उत्तम है. आर्थिक लाभ की संभावनाएं बन रही हैं और आपकी मेहनत रंग लाएगी. आपके साहसिक निर्णय आपको सफलता दिलाएंगे.
ये भी पढ़ें: Astro Love Compatibility: लव मैचिंग में सबसे कमजोर मानी जाती हैं ये राशियां, जानें ज्योतिषीय कारण
कर्क राशि
मंगल और चंद्रमा का यह योग आपके दशम भाव में बन रहा है जो करियर के लिए बेहद शुभ है. इस समय आपको नौकरी या व्यवसाय में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना होगी. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी. स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा.
वृश्चिक राशि
मंगल आपकी लग्न राशि में विराजमान हैं और यह योग सीधे तौर पर आपके जीवन को प्रभावित करेगा. यह समय आपके लिए स्वास्थ्य, धन और सफलता हर दृष्टि से उत्तम रहेगा. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और जीवन में स्थिरता आएगी. धन लाभ के विशेष योग हैं और कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. आपका व्यक्तित्व और प्रभाव काफी बढ़ेगा. पारिवारिक सहयोग और प्रेम बना रहेगा.
मकर राशि
मंगल और चंद्रमा का यह शुभ योग आपके नवम भाव में बन रहा है जो भाग्य को जगाने वाला साबित होगा. इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सभी बाधाएं दूर होंगी. धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा शुभ रहेगी. विदेश योग बन रहे हैं और पिता से विशेष सहयोग मिलेगा. आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी, रुके काम भी बनने लगेंगे.
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सिंगल लोग शादी से पहले जरूर जान लें ये बातें, बेडरूम में न रखें ये 7 चीजें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines