हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे गुरु ग्रह, कर्क, कन्या समेत इन राशियों को मिलेगा पैसा और प्रसिद्धि

Lucky Zodiac Signs: गुरु ग्रह के नक्षत्र परिवर्तन करने से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिल सकता है. गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करना कई राशियों के जीवन में धनलाभ का कारण बन सकता है. आइये इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- AI

Lucky Zodiac Signs: देवगुरु बृहस्पति के गोचर करने से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलेगा. देवगुरु बृहस्पति नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं. देवगुरु बृहस्पति ग्रह शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव चार राशियों पर पड़ेगा. गुरु ग्रह और पुष्य नक्षत्र में होना खास होता है. गुरु ग्रह को सबसे अधिक शुभ फल देने वाला माना जाता है. गुरु ग्रह इस समय अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं. पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर 18 जून 2026, दिन गुरुवार को रात 9 बजकर 32 मिनट पर होगा. गुरु के गोचर से किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा आइये इसके बारे में जानते हैं.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को गुरु के गोचर करने से लाभ हो सकता है. गुरु ग्रह कर्क राशि में विराजमान हैं. आपको गुरु नक्षत्र गोचर से खुशखबरी मिल सकती है. समाज में अच्छा खासा मान-सम्मान मिल सकता है. आर्थिक तौर पर आपका जीवन अच्छा रहेगा. दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आप किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं. इससे आपको आर्थिक तौर पर अच्छा लाभ होगा. पैसा और प्रसिद्धि मिलेगी.

ये भी पढ़ें – Mangal Gochar: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष, सिंह समेत इन 4 राशियों को देगा लाभ, चमकेगा भाग्य

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करना शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा. आपको गुरु ग्रह के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने के प्रभाव से लाभ होगा. धनु राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. निवेश करने के लिए समय अच्छा है. निवेश से आपको लाभ होगा. जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के योग बन सकते हैं.

कन्या राशि

कन्या राशि को गुरु ग्रह के नक्षत्र गोचर से लाभ होगा. आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. आय के नए स्रोत बनेंगे. आपके लिए समय अच्छा रहने वाला है. अटके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. आपके जीवन में धन प्राप्ति के योग बनेंगे. निवेश करने से आपको लाभ मिल सकता है. आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें – Mithun Sankranti 2026: मिथुन संक्रांति पर करें इन 5 चीजों का दान, सूर्यदेव की कृपा से होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola