हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: कल बुध और शनि ग्रह बनाएंगे दुर्लभ योग, इन राशियों को मिलेगा लाभ, करियर-कारोबार में होगी तरक्की

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषीय घटना के अनुसार, 6 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को खास संयोग बन रहा है. बुध और शनि ग्रह द्विद्वादश योग का निर्माण कर रहे हैं. इस योग के बनने से राशियों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा और कई राशियों को लाभ मिलेगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Lucky Zodiac Signs: बुध और शनि ग्रह दोनों 6 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को एक दूसरे के 30 डिग्री कोण पर स्थित होंगे. ऐसे में द्विद्वादश योग का निर्माण होगा. बुध-शनि के योग इस योग को बनाने से राशियों के जीवन पर प्रभाव होगा. बता दें कि, बुध ग्रह का कुंभ और शनि ग्रह का मीन राशि में रहते हुए इस योग का निर्माण करेंगे. इस दुर्लभ ज्योतिषीय घटना से तीन राशि के जातकों को खास लाभ मिलेगा. इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और इन्हें धनलाभ मिलेगा. यह शुभ योग बनना किन राशियों के लिए शुभ होगा चलिए जानते हैं.

वृषभ राशि

द्विद्वादश योग के बनने से वृषभ राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. आपके अटके हुए कार्य पूरे होंगे और योजनाएं सफल होंगी. धन प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है लेकिन इससे आपको लाभ होगा. किसी बड़ी डील के होने से आपको तगड़ा मुनाफा हो सकता है. आप कोई अपना काम करने का सोच रहे हैं तो समय अच्छा है.

ये भी पढ़ें – Numerology: अचानक मिलता है इस मूलांक वालों को नाम, शोहरत और पैसा, उतार-चढ़ाव से भरा होता है जीवन

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए बुध-शनि का शुभ संयोग लाभकारी सिद्ध होगा. आपके साहस में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा. करियर में तरक्की करेंगे. आपको प्रमोशन मिल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है. धनलाभ होने से आपका बैंक बैलेंस बढ़ सकता है.

तुला राशि

नौकरी की तलाश में लगे लोगों को नौकरी मिलने की खुशखबरी मिल सकती है. आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है निवेश करना तुला राशि वालों के लिए अच्छा होगा. निवेश करने से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है. पार्नटर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola