Lucky Zodiac Sign: 25 जून, 2026 को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और इसके साथ ही यह बृहस्पतिवार का दिन हैं. हिन्दू धर्म एकादशी तिथि और बृहस्पतिवार, दोनों भगवान विष्णु को समर्पित है. निर्जला एकादशी के साथ साथ इस दिन गायत्री जयंती भी है. इसके अलावा इस दिन रवि योग के साथ स्वाति और विशाखा नक्षत्र और शिव और सिद्ध योग का भी शुभ संयोग है. ग्रहीय व्यवस्था में इस दिन चंद्रमा तुला, मंगल वृषभ, सूर्य मिथुन, गुरु, बुध और शुक्र कर्क, केतु सिंह, राहु कुंभ और शनि मीन में विराजमान रहेंगे. इसके साथ इस दिन गजलक्ष्मी योग और लक्ष्मी नारायण योग का भी निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 25 जून को पावन व्रत और ज्योतिष योग संयोग से सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन 5 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए ग्रहों की चाल ‘गेमचेंजर’ बन सकती है और फाइनेंशियल किस्मत उछाल ले सकती है?
25 जून का कर्क राशिफल
25 जून के बाद कर्क राशि वालों के लिए पैसा और करियर दोनों मोर्चों पर अच्छी खबरें आ सकती हैं. अगर आपका कोई पेमेंट लंबे समय से अटका हुआ है, तो उसके मिलने के चांस बन रहे हैं. ऑफिस में आपकी मेहनत आखिरकार नोटिस हो सकती है. बॉस या सीनियर से सपोर्ट मिल सकता है. बिजनेस वालों को नया क्लाइंट या बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. कंटेंट क्रिएटर, फ्रीलांसर और ऑनलाइन काम करने वालों की रीच बढ़ सकती है. घर के लिए कोई जरूरी खरीदारी हो सकती है. फैमिली के साथ माहौल अच्छा रहेगा. किसी रिश्तेदार को लेकर चल रही टेंशन कम हो सकती है. स्टूडेंट्स को सही मेंटर या गाइड मिल सकता है. निवेश या बैंकिंग से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें. किसी पुराने दोस्त की सलाह काम की साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Stained Clothes Dream: सपने में कपड़ों पर दाग देखना, स्वप्न शास्त्र में है किस बात का संकेत; जानें
25 जून का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए यह समय सेल्फ-कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला रह सकता है. जो काम लंबे समय से रुके हुए थे, उनमें मूवमेंट दिख सकती है. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात फायदा पहुंचा सकती है. बिजनेस में नई प्लानिंग अच्छा रिजल्ट दे सकती है. कमाई के अतिरिक्त रास्ते भी खुल सकते हैं. सरकारी काम या कोई जरूरी फाइल आगे बढ़ सकती है. परिवार में चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है. घर के बड़े लोगों का सपोर्ट मिलेगा. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने या नया कोर्स शुरू करने का मन बना सकते हैं. सोशल मीडिया पर आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुन सकते हैं. हेल्थ पहले से बेहतर महसूस होगी. किसी जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा.
25 जून का तुला राशिफल
तुला राशि वालों के लिए यह समय नए मौके लेकर आ सकता है. अगर आप जॉब स्विच करने की सोच रहे हैं, तो अच्छी अपडेट मिल सकती है. इंटरव्यू देने वालों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. बिजनेस में नेटवर्किंग का फायदा मिल सकता है. कोई पुराना कॉन्टैक्ट अचानक काम आ सकता है. सोशल मीडिया, मार्केटिंग या डिजिटल फील्ड से जुड़े लोगों को अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं. घर में किसी सदस्य की सफलता खुशी दे सकती है. समाज और दोस्तों के बीच आपकी इमेज मजबूत होगी. किरायेदार, प्रॉपर्टी या डॉक्यूमेंट से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है. रिलेशनशिप में भरोसा बढ़ेगा. स्टूडेंट्स को एग्जाम और कॉम्पिटिशन में बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा. समय का सही इस्तेमाल आपकी इनकम बढ़ाने में मदद कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Sleep Astrology: सोने का अंदाज बताता है धन और भविष्य के संकेत, जानें व्यक्तित्व और सफलता का छिपा एस्ट्रो फॉर्मूला
25 जून का कुंभ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए 25 जून के बाद कई नए दरवाजे खुल सकते हैं. ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन साथ में पहचान भी मिलेगी. बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. दूसरे शहर या विदेश से जुड़ा कोई मौका मिल सकता है. किसी पुराने दोस्त का सपोर्ट बड़ा काम कर सकता है. कोर्ट, कागज या लीगल मामले में राहत मिलने के संकेत हैं. परिवार में किसी शुभ काम की प्लानिंग हो सकती है. रिलेशनशिप में खुलकर बात करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. स्टूडेंट्स को टेक्निकल और रिसर्च फील्ड में अच्छे मौके मिल सकते हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सीखने और कमाने दोनों के रास्ते खुल सकते हैं. जल्दबाजी से बचें. स्मार्ट प्लानिंग के साथ आगे बढ़ें.
25 जून का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए यह समय फाइनेंशियल स्टेबिलिटी बढ़ाने वाला हो सकता है. इनकम के नए सोर्स तलाशने की कोशिश सफल हो सकती है. नौकरी में मिली नई जिम्मेदारी आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकती है. बिजनेस में ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा. फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा. कोई पुराना विवाद या गलतफहमी खत्म हो सकती है. घर, जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. स्टूडेंट्स का फोकस पढ़ाई पर अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. हेल्थ के लिए रूटीन और नींद पर ध्यान देना जरूरी होगा. किसी धार्मिक यात्रा या स्पिरिचुअल एक्टिविटी में रुचि बढ़ सकती है. पैसों की सही प्लानिंग आगे चलकर बड़ा लाभ दे सकती है.
यह भी पढ़ें: Dream Of Nudity: सपने में खुद को ‘Naked’ देखना किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
16 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
22 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines