हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: 1 जुलाई से इन 5 राशियों के लिए सुनहरा समय, नौकरी और पैसे में तेजी के संकेत

Lucky Zodiac Signs: 1 जुलाई, 2026 से बनने वाले खास ग्रह-योग 5 राशियों के लिए धन, नौकरी और नए अवसरों के मजबूत संकेत दे सकते हैं यानी आषाढ़ माह की शुरुआत कई लोगों के लिए शुभ बदलाव लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs: 1 जुलाई, 2026 से आषाढ़ माह शुरू हो रहा है और इस दिन इस माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन बुधवार है. यह हिन्दू वर्ष का चौथा महीना है, जो भगवान विष्णु की पूजा, जल तत्व की उपासना और गुरु पूर्णिमा के लिए महत्वपूर्ण है. इस दिन पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ इन्द्र योग का संयोग हो रहा है. वहीं ग्रहीय व्यवस्था में एक खास बदलाव यह हुआ है कि चंद्रमा मकर राशि में विराजमान हो चुके हैं और वृषभ राशि में बैठे मंगल के साथ नवपंचम योग का निर्माण कर रहे हैं. बाकी ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी मिथुन राशि में सूर्य, कर्क राशि में बुध, शुक्र और गुरु की युति, सिंह राशि में केतु, कुंभ राशि में राहु और मीन राशि में शनि विराजमान रहेंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, 1 जुलाई के के इन ज्योतिषीय योग-संयोग का असर यूं तो सभी राशियों पर होगा, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए ये काफी लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके लिए सुनहरा समय आरंभ हो सकता है और नौकरी और पैसे में तेजी के संकेत मिल रहे हैं?

1 जुलाई का वृषभ राशिफल

1 जुलाई से वृषभ राशि के जातकों के लिए समय उम्मीद से बेहतर रह सकता है. मंगल का प्रभाव आपके आत्मविश्वास को मजबूत करेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. पुराने प्रयास रंग ला सकते हैं. व्यापार में नई डील फाइनल होने के योग हैं. किसी बड़े ग्राहक से लाभ मिल सकता है. बैंक से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा. परिवार में लंबे समय से चली आ रही चिंता कम होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. किसी छोटे भाई या बहन से अच्छी खबर मिल सकती है. स्टूडेंट्स को इंटरव्यू या प्रतियोगी परीक्षा में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. घर की मरम्मत या वाहन से जुड़ा काम पूरा हो सकता है. किसी जरूरतमंद की आर्थिक मदद करना शुभ रहेगा.

यह भी पढ़ें: Cat Dream Meaning: सपने में काली बिल्ली देखना किस बात का संकेत, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

विज्ञापन

1 जुलाई का कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए 1 जुलाई का यह समय रिश्तों और करियर दोनों में मजबूती लेकर आ सकता है. बुध, शुक्र और गुरु का प्रभाव आपके पक्ष में रहेगा. नौकरी में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं. नई कंपनी से ऑफर मिलने की संभावना है. बिजनेस में साझेदारी का फायदा मिल सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है. पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी. सोशल मीडिया पर किया गया काम पहचान दिला सकता है. कोर्ट या सरकारी दफ्तर का अटका मामला आगे बढ़ सकता है. विद्यार्थियों को शिक्षक का पूरा सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. मीठी वाणी आपके कई काम आसान करेगी.

1 जुलाई का कन्या राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए 1 जुलाई नए अवसरों का द्वार खोल सकता है. रुका हुआ प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है. नौकरी में प्रमोशन या वेतन बढ़ने की चर्चा तेज होगी. कारोबार में नई योजना लाभ दे सकती है. ऑनलाइन काम करने वालों की आय बढ़ सकती है. किसी पुराने ग्राहक का दोबारा संपर्क लाभदायक रहेगा. परिवार में माता का सहयोग मिलेगा. किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा. पड़ोसी के साथ चल रही गलतफहमी दूर हो सकती है. छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. निवेश सोच-समझकर करें. जल्दबाजी से बचें. किसी बुजुर्ग की सेवा करना मानसिक संतोष देगा.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Love Prediction: शादी के बाद भी दूसरों का ‘क्रश’ बने रहते हैं ये लोग, जन्म तारीख में छुपा है जवाब

1 जुलाई का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए 1 जुलाई का यह समय मेहनत का अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा. लंबे समय से रुका धन वापस मिल सकता है. व्यापार में विस्तार की योजना सफल हो सकती है. नौकरी में आपकी बात को महत्व मिलेगा. नया प्रोजेक्ट भविष्य के लिए लाभकारी साबित होगा. भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर होंगे. किसी करीबी रिश्तेदार से उपयोगी सलाह मिलेगी. यात्रा का योग बन सकता है. संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझने की दिशा में बढ़ेगा. स्टूडेंट्स नई स्किल सीखने पर ध्यान देंगे. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. किसी जरूरतमंद विद्यार्थी की मदद करना शुभ फल दे सकता है.

विज्ञापन

1 जुलाई का मकर राशिफल

1 जुलाई को चंद्रमा के मकर राशि में ही होने से इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. रुके हुए काम गति पकड़ सकते हैं. नौकरी में नई भूमिका मिलने की संभावना है. बिजनेस में मुनाफा बढ़ सकता है. किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. जीवनसाथी के साथ भविष्य की नई योजना बन सकती है. किरायेदार, मकान या संपत्ति से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है. बैंकिंग और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा. किसी धार्मिक सेवा या जलदान से मन को शांति मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Hanuman Chalisa Online: फोन पर हनुमान चालीसा और आरती सुनते हैं? पहले जान लें शुद्धि और मर्यादा से जुड़े नियम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola