Numerology Love Prediction: शादी के बाद भी दूसरों का 'क्रश' बने रहते हैं ये लोग, जन्म तारीख में छुपा है जवाब

Numerology Love Prediction: कुछ लोग शादी के बाद भी अपनी पर्सनैलिटी से सबका ध्यान खींचते रहते हैं. ये सिर्फ लुक्स नहीं, बल्कि जन्म तारीख और मूलांक का असर माना जाता है. इनमें ऐसा मैग्नेटिक आकर्षण होता है जो भीड़ में भी अलग पहचान देता है.

Numerology-Love-Prediction

Numerology Love Prediction: क्या आपने जरा ठहर कर कभी सोचा है कि कुछ लोग शादी और कुछ उम्रदराज होने के बाद भी उतने ही हॉट और डिजायरेबल क्यों लगते हैं? उन्हें देखकर लगता ही नहीं कि ये सेटल्ड हैं. ये सिर्फ जिम और डाइट का कमाल नहीं है, बल्कि अंक ज्योतिष का ठोस गणित है. दरअसल, कुछ लोगों की डेट ऑफ बर्थ यानी जन्म तारीख ही उन्हें ऐसा ‘मैग्नेटिक पुल’ देती है, जो कभी फीका नहीं पड़ता है. उनका वो खास औरा यानी जलवा, उनकी बातें और उनका स्टाइल, सब कुछ मिलकर सामने वाले को अट्रैक्ट करता है. ये वो लोग होते हैं जो भीड़ में भी सबसे अलग नजर आते हैं. चाहे वो अपनी रॉयल्टी से राज करने वाले सूर्य के लोग हों या बातों से दिल जीतने वाले बुध के, हर अंक अपने पीछे एक ठोस वजह छोड़ता है. यह आकर्षण कोई जादू नहीं, बल्कि उनके मूलांक का खेल है. आइए जानते हैं, शादी के बाद भी दूसरों का ‘क्रश’ क्यों बने रहते हैं ये लोग और इनकी जन्म तारीख में क्या राज छुपा है?

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक 6 वालों का जादू

अगर आप किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आप पर शुक्र ग्रह की पूरी कृपा है. शुक्र को सौंदर्य और रोमांस का गुरु माना जाता है और यही चीज इन लोगों में छलकती है. इनकी सबसे बड़ी खासियत है- ‘इनका ग्रूमिंग सेंस.’ शादी के बाद अक्सर लोग अपने लुक्स को इग्नोर करने लगते हैं, लेकिन मूलांक 6 वालों के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं होता. ये हमेशा फिट और सजे-धजे नजर आते हैं. इनका केयरिंग नेचर और सॉफ्ट रोमांटिक अंदाज इतना पावरफुल होता है कि सामने वाला खुद-ब-खुद अट्रैक्ट हो जाता है. लोग इन्हें देखकर यकीन नहीं कर पाते कि ये शादीशुदा हैं.

मूलांक 5 की चुलबुली एनर्जी

5, 14 या 23 तारीख को पैदा हुए लोगों का मालिक बुध ग्रह है. बुध अपने साथ तेज दिमाग, कमाल की कम्युनिकेशन स्किल और जवां लुक लेकर आता है. सबसे मजेदार बात ये है कि इन पर उम्र का असर होता ही नहीं. ये हमेशा एवरग्रीन और एनर्जेटिक नजर आते हैं. शादी और बच्चों की जिम्मेदारियों के बाद भी इनका मस्तमौला और फनी अंदाज जस का तस रहता है. ये जब अपनी चुलबुली बातों और हाजिरजवाबी से लोगों को हंसाते हैं, तो सामने वाला इनका फैन हुए बिना नहीं रह पाता.

विज्ञापन

मूलांक 1 का रॉयल अंदाज

अब बात करते हैं सूर्य के लाडलों की, यानी 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे लोगों की. इनका अंदाज ही कुछ ऐसा होता है कि ये भीड़ में सबसे अलग नजर आते हैं. इनके चेहरे पर एक अलग ही तेज और आत्मविश्वास झलकता है. इनकी सबसे बड़ी यूएसपी है खुद पर कंट्रोल और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने का तरीका. ये किसी के सामने झुकते नहीं और अपनी एक अलग किंग-साइज लाइफ जीते हैं. शादी के बाद भी इनका यही रवैया लोगों को खूब भाता है और दूर से ही लोग इनकी पर्सनैलिटी के कायल हो जाते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 9 की फियरलेस इमेज

9, 18 या 27 तारीख को जन्मे लोगों पर मंगल ग्रह का शासन होता है. मंगल आग और ऊर्जा का प्रतीक है, और यही एनर्जी इन लोगों को बेहद हॉट और डिजायरेबल बनाती है. इनकी सबसे अच्छी बात है इनका प्रोटेक्टिव नेचर. ये अपने दोस्तों और करीबियों के लिए किसी से भी भिड़ जाते हैं. शादी के बाद भी इनका ये जुनून और जोश कम नहीं होता. लोगों को इनका यही कभी हार न मानने वाला एटीट्यूड और दूसरों की हेल्प करने की आदत बहुत अपील करती है. एक मजबूत और फियरलेस इंसान की तरफ हर कोई आकर्षित होता है, और यही वजह है कि ये हमेशा क्रश की लिस्ट में बने रहते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ