Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

ज्योतिष

Lucky Moles on Female Body: बेहद भाग्यशाली होता है महिलाओं के इन हिस्सों पर तिल, साक्षात लक्ष्मी का होती हैं रूप

Lucky Moles on Female Body: सामुद्रिक शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट, आकार और तिलों के आधार पर इंसान के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. इसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र में महिलाओं के अंगों पर तिल का खास महत्व बताया गया है. महिलाओं के कई अंगों पर तिल होना बेहद भाग्यशाली होता है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Apr 12, 2026 18:56
Photo Credit- AI

Lucky Moles on Female Body: महिलाओं के शरीर के कई हिस्सों पर तिल होना बेहद खास और भाग्यशाली होता है. शरीर के कई हिस्सों पर तिल धनवान होने का संकेत होता है. ऐसे ही शरीर के कई जगहों पर तिल होना उन्हें भाग्यशाली बनाता है और यह महिलाएं साक्षात महिला का रूप मानी जाती हैं. ऐसी मान्यता है कि, यह महिलाएं जिस घर में जाती हैं वह घर खुशियों से भर जाता है. उस घर में सुख, समृद्धि और वैभव का वास होता है. चलिए जानते हैं महिलाओं के किन अंगों पर तिल होना धन और सौभाग्य का प्रतीक होता है?

हथेली पर तिल

---विज्ञापन---

हथेली के बीचोंबीच तिल होना बेहद शुभ होता है. तिल ऐसी जगह हो कि, मुट्ठी बंद करने पर तिल छिप जाए तो ऐसा तिल बेहद भाग्यशाली होता है. यह धनवान होने का संकेत होता है. इन महिलाओं के हाथ में पैसा टिकता है.

पैर के तलवे पर तिल

---विज्ञापन---

किसी भी पैर के तलवे पर तिल होना महिला के लिए राजयोग का संकेत होता है. यह महिलाएं ऊंचे पद पर काम करती हैं और यह विदेश यात्रा करती हैं. इन महिलाओं के परिवार का भविष्य रोशन होता है.

ठुड्डी पर तिल

सामान्य तौर पर ठुड्डी पर तिल का होना सुंदरता का प्रतीक माना जाता है. ठुड्डी पर तिल सुंदरता के साथ ही आर्थिक संपन्ना का प्रतीक होता है. यह महिलाएं शांत स्वभाव की होती हैं. यह धन संभालकर रखती हैं और घर में बरकत लाती हैं.

नाक पर तिल

अगर किसी महिला की नाक की नोंक पर तिल है तो यह आर्थिक दृष्टि से बहुत ही अच्छा होता है यह राजयोग का संकेत होता है. इन महिलाओं को कम मेहनत करने पर ही खूब सफलता मिलती है. यह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं.

माथे के बीच तिल

माथे के बीचोंबीच तिल का होना बहुत ही अच्छा होता है. यह सौभाग्य का प्रतीक होता है. माथे के बीच में तिल वाली महिलाएं आत्मविश्वास से भरी होती हैं. यह परिवार के लिए तरक्की के द्वार खोलती हैं.

कमर पर तिल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, महिला की कमर पर तिल होना सौभाग्य का प्रतीक होता है. ऐसी महिला को जीवन में भौतिक सुख-सुविधा मिलती है. ऐसी महिला परिवार के लिए लकी होती हैं.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Apr 12, 2026 06:52 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.