Zodiac Sign: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशियों से खास संबंध होता है जो व्यक्ति जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालता है। ग्रहों की चाल से सभी राशियों के जीवन में बड़े-बड़े बदलाव हो सकते हैं। 24 जनवरी को बुध ग्रह द्वारा मकर राशि में प्रभाव किया जाएगा। 12 राशियों में से 5 राशियों के लिए 24 जनवरी का दिन खास रहने वाला है। जिंदगी में कई तरह के बदलाव होने वाले हैं और इन राशियों की किस्मत भी चमकने वाली है। घर-परिवार में खुशी के साथ पैसों की बरसात हो सकती है। आइए जानते हैं वो 5 राशियां कौन सी हैं जिनकी किस्मत 24 जनवरी शुक्रवार को चमकने वाली है।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के लोगों के लिए 24 जनवरी का दिन पैसा, तरक्की और खुशियों का संकेत लेकर आएगा। अच्छे दिनों की शुरुआत होने वाली है। बिगड़े काम सफलतापूर्वक होंगे। काफी समय जिस बात को लेकर परेशान थे, वो परेशानी दूर होगी। सामाजिक तौर पर नई पहचान बना सकेंगे। मेहनत का फल जल्द आपको मिल सकता है। कामकाज के मामले में तरक्की हासिल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोगों के लिए 24 जनवरी का दिन जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता प्रभाव लेकर आएगा। करियर में सफलता हासिल कर सकेंगे, जिसके लिए आपको नए अवसर भी प्रदान होंगे। मन पहले से प्रसन्न रहेगा। नई ऊंचाइयों पर बिजनेस को लेकर जाने के लिए की जा रही आपकी मेहनत काम आ सकती है। पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के लिए 24 जनवरी का दिन खास रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो करियर में सफलता दिलाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। सैलरी बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। आत्मविश्वास पहले से ज्यादा बढ़ेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के लिए 24 जनवरी का दिन खास रहेगा। नए अवसर मिलेंगे जो व्यापार को बढ़ाने में मदद करेंगे। नई उम्मीद के साथ फिर से एक नई शुरुआत करेंगे, जो तरक्की दिलाने में मदद करेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उत्तम रहेगा। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के लिए 24 जनवरी का दिन फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा जो तरक्की दिलाने में खास भूमिका निभा सकता है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और मजबूत रिश्ता बन सकेगा। सभी तरह की उलझनों से मुक्ति पा सकेंगे। कुछ नया शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए आगे चलकर लाभकारी रहेगा। नौकरी में प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की बात चल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
14 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines