Love Rashifal 5 November 2024: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब किसी एक ग्रह का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसके प्रभाव से योग का निर्माण होता है। जहां शुभ योग कुछ राशियों के जातकों के लिए लकी रहते हैं, तो अशुभ योग के कारण लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। साथ ही सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है, जिसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव 12 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा। आइए अब जानते हैं ये योग आपके लिए शुभ रहेगा या अशुभ।
मेष राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के आने के कारण परेशानियां उत्पन्न होंगी, जिसकी वजह से मेष राशि के जातकों की सेहत खराब भी हो सकती है। हाल ही में जिन लोगों का रिश्ता तय हुआ है, उनकी शादी होने में भी परेशानी आएगी।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 4
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: बुध-गुरु वक्री से 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, पैसों की कमी के कारण सेहत होगी खराब!
वृषभ राशि
जिन लोगों ने लव मैरिज की है, उनका पार्टनर से वाद-विवाद हो सकता है। अविवाहित जातकों के लिए रिश्ता आ सकता है। यदि आप इस रिश्ते के लिए हां करते हैं, तो भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन भी तनावपूर्ण रहेगा।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
अगर आप रिलेशनशिप में हैं और पार्टनर से शादी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो इस बारे में फिलहाल पार्टनर से बात करना सही नहीं रहेगा। शादीशुदा कपल के बीच घरवालों को लेकर लड़ाई-झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- बैंगनी
शुभ अंक- 8
कर्क राशि
अगर आपकी शादी हो चुकी है, तो प्यार और रोमांस के मामले में आज का दिन आपका बहुत बढ़िया नहीं रहेगा। पार्टनर से लड़ाई होने के कारण पूरे दिन सिर दर्द बना रहेगा। रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच भी किसी तीसरे व्यक्ति के आने के योग बन रहे हैं, जिससे परेशानियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6
सिंह राशि
सिंगल जातक यदि किसी को पसंद करते हैं और उन्हें अपने प्यार के बारे में आज बताने जा रहे हैं, तो फिलहाल अपनी भावनाओं के बारे में बताने का सही समय नहीं आया है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच मतभेद बढ़ेंगे, जिसकी वजह से सेहत भी खराब हो सकती है।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 3
कन्या राशि
सिंगल जातकों के लिए यदि कोई रिश्ता आया है, तो आज माता-पिता आपका विवाह उनसे तय कर सकते हैं। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच चल रहा मनमुटाव कम होगा और पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 7
तुला राशि
रिलेशनशिप में मौजूद लोगों का पार्टनर मूवी डेट पर जाने का प्लान कैंसिल कर सकता है, जिसके कारण कपल के बीच लड़ाई होने की संभावना है। शादीशुदा कपल के बीच भी तनाव की स्थिति बनी रहेगी। फालतू की बात पर झगड़ा होने की संभावना है।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि
रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच यदि गलतफहमी उत्पन्न हो रही है, तो उस बारे में पार्टनर से बात करने का प्रयास करें। अन्यथा आपका रिश्ता टूट सकता है। शादीशुदा कपल के बीच भी परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। पुरानी बातों को लेकर एक बार फिर झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- भूरा
शुभ अंक- 1
धनु राशि
शादीशुदा और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए आज का दिन एक नई उमंग लेकर आएगा। पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। साथ में समय बिताने से रिश्ते में गहराई आएगी।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 7
मकर राशि
जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, आज दोपहर बाद उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन प्यार के मामले में कुछ दिनों के मुकाबले मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी
शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
रिलेशनशिप में मौजूद कपल मूवी डेट पर जा सकते हैं। शादीशुदा कपल का भी कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल जातकों के लिए शादी का रिश्ता जल्द आ सकता है।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 4
मीन राशि
देवी-देवताओं के विशेष आशीर्वाद से अविवाहित जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। शादीशुदा और लव रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच परिस्थिति अनुकूल रहेगी। कुछ बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 2
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: क्यों करते हैं तुलसी-सूर्य पूजा और व्रत? पंडित सुरेश पांडेय से जानें आस्था-विज्ञान का कनेक्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines