वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 23 अप्रैल 2025 को वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। साथ ही शुक्ल योग और ब्रह्म योग बन रहा है। इसके अलावा 23 अप्रैल को चंद्र का भी गोचर होगा। बुधवार को प्रात: काल 12 बजकर 30 मिनट पर चंद्र देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं चंद्र के इस गोचर का 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही आपको 23 अप्रैल 2025 के दिन का अपना लकी रंग और अंक भी जानने को मिलेगा।
मेष राशि
हाल ही में जिन लोगों का विवाह हुआ है, उनके साथी का रोमांटिक मूड रहेगा। वो आपसे प्यारभरी बातें करेंगे और आपके साथ कहीं घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 04 और 11
वृषभ राशि
विवाहित जातकों के प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। पार्टनर के साथ घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। काफी समय बाद साथी के साथ समय बिताने से बेहद खुशी मिलेगी। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात होने की संभावना नहीं है।
शुभ रंग- मैरून
शुभ अंक- 12 और 01
मिथुन राशि
हाल ही में जो लोग रिलेशन में आए हैं या जिनका विवाह हुआ है, उन्हें धैर्य रखना होगा। उम्मीद है कि बुधवार को आपका अपने सोलमेट और पिता से झगड़ा होगा। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर इस समय भरोसा करने से बचें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ अंक- 05 और 17
कर्क राशि
जीवनसाथी से तकरार चल रही है तो संयम और समझदारी से उन्हें समझाने का प्रयास करें। खासकर उनकी भावनाओं का सम्मान करें। सिंगल लोग किसी के प्रति आकर्षित महसूस करेंगे। लेकिन इस समय प्यार से जितना दूर रहेंगे, उतना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- चॉकलेटी
शुभ अंक- 19 और 22
सिंह राशि
विवाहित जातकों के रिश्तों में जोश और उत्साह पूरे दिन रहेगा। सिंगल जातक किसी खास से बातचीत करेंगे, जिससे उन्हें बहुत अच्छा व स्पेशल महसूस होगा।
शुभ रंग- फिरोजी
शुभ अंक- 08 और 23
कन्या राशि
सिंगल लोगों के जीवन में जल्द खुशियां दस्तक देंगी। बुधवार को नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। रोमांस के मामले में बुधवार का दिन कपल के लिए बेहतरीन रहने वाला है। साथी के साथ खूबसूरत पल बिताएंगे।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 09 और 20
तुला राशि
हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है या शादी टूटी है, उन्हें धैर्य रखना होगा। जल्द जीवन में एक बार फिर खुशियों का आगमन होगा। विवाहित जातक साथी संग अच्छा वक्त बिताएंगे, जिससे रिश्ते में ताजगी आएगी।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 20 और 12
वृश्चिक राशि
सिंगल लोगों का किसी दोस्त के प्रति आकर्षण बढ़ेगा, जिसके बारे में ही वो पूरे दिन सोचते रहेंगे। विवाहित जातक जीवनसाथी के साथ भरपूर बातें करेंगे, जिसके बाद भावनात्मक रूप से उनके साथ गहरा जुड़ाव महसूस करेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ अंक- 12 और 24
धनु राशि
लंबे समय से मन में उथल-पुथल चल रही है तो साथी के साथ दिल की बात शेयर करें। सिंगल लोगों को उनका पहला क्रश प्रपोज कर सकता है। लेकिन उन्हें हां कहना इस समय सही नहीं रहेगा।
शुभ रंग- नारंगी
शुभ अंक- 27 और 12
मकर राशि
विवाहित कपल के बीच गलतफहमियां बढ़ेंगी। यदि आपने अपने साथी से खुलकर बात करने का प्रयास नहीं किया तो आप दोनों के बीच दूरियां धीरे-धीरे बढ़ती जाएंगी। इसके अलावा सेहत पर भी असर होगा, जिसके चक्कर में अच्छा-खासा खर्च होगा।
शुभ रंग- नीला
शुभ अंक- 09 और 22
कुंभ राशि
सिंगल लोगों से उनका कोई पुराना मित्र अपने प्यार का इजहार कर सकता है। यदि आप उन्हें हां कहते हैं तो भविष्य में आपकी उनसे शादी भी हो सकती है। विवाहित जातकों के लिए ये दिन शानदार रहेगा। साथी के साथ प्यारभरे पलों का आनंद लेंगे।
शुभ रंग- सुनहरा
शुभ अंक- 06 और 10
मीन राशि
विवाहित और लव रिलेशनशिप में मौजूद जातकों के रिश्ते में परेशानियां चल रही हैं तो पार्टनर के साथ समय बिताने से संबंध में मधुरता आएगी। सिंगल लोग किसी पुराने दोस्त के साथ समय बिताएंगे, जिससे उन्हें बेहद खुशी होगी।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 27 और 11
ये भी पढ़ें- Ketu Gochar 2025: मई में एक नहीं बल्कि दो बार गोचर करेंगे केतु, जानें किन 3 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines